Move to Jagran APP

पार्टी पदाधिकारियों का नाम लीक होने पर महानगर भाजपा में रार, सोशल मीडिया में खोली जा रही पोल Dhanbad News

अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि किसी कार्यकर्ता ने पार्टी प्लेटफार्म पर विरोध दर्ज नहीं कराया है। जहां तक रवि सिन्हा की बात तो अभी किसी के बारे में कोई अंतिम निर्णय नही है।

By Edited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 02:58 AM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 09:56 AM (IST)
पार्टी पदाधिकारियों का नाम लीक होने पर महानगर भाजपा में रार, सोशल मीडिया में खोली जा रही पोल Dhanbad News
पार्टी पदाधिकारियों का नाम लीक होने पर महानगर भाजपा में रार, सोशल मीडिया में खोली जा रही पोल Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारियों की सूची फाइनल हो चुकी है। किसी प्रकार यह लीक भी हो गई है। पता चला है कि विधायक राज सिन्हा के खेमे के व पिछली कार्यसमिति में जिला उपाध्यक्ष रहे रवि सिन्हा को इस बार शहरी जिला का महामंत्री बनाया जा रहा है। इस लेकर खूब विरोध हो रहा है। उनके खिलाफ सांसद पीएन सिंह समर्थक सोशल मीडिया पर मुखर हैं। इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछली कार्यसमिति में सिन्हा को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया था। वे निष्क्रिय रहे। इस बार पता चला है कि वे जिला महामंत्री बन रहे हैं। यह नहीं चलेगा। इससे तो लगता है कि भाजपा कांग्रस की राह पर है। एक ने कहा कि रवि सिन्हा बूथ संख्या 408 के प्रभारी थे। इस बूथ पर भाजपा को 255 और कांग्रेस को 270 वोट मिले थे। कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें दरबारी होने का लाभ दिया जा रहा है। कुछ कार्यकर्ताओं ने सदस्यता शुल्क में खेल का भी आरोप जड़ा।

loksabha election banner

विरोध करनेवालों में सत्येंद्र प्रकाश पांडेय, उमेश सिंह, सत्येंद्र ओझा, चुन्ना सिंह प्रमुख हैं। 15 पदाधिकारियों का नाम हुआ फाइनल पार्टी के शहरी व ग्रामीण दोनों जिला समितियों के लिए 15-15 पदाधिकारियों का नाम फाइनल हो चुका है। अब घोषणा ही बाकी है। सोमवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी व पूर्व मंत्री राज पलिवार धनबाद आए थे। उन्होंने दोनों जिला अध्यक्षों व सांसद, विधायकों के साथ बैठक कर सूची को फाइनल किया। शहरी कमेटी के लगभग सभी चेहरे पुराने ही हैं जबकि ग्रामीण कमेटी पहली बार बनने की वजह से उसमें नए नाम शामिल किए गए हैं। कुछ नाम पुरानी जिला कमेटी से इसमें भी शामिल हैं। यहीं से यह सूचना फैली कि कमेटी में रवि सिन्हा को महामंत्री रखा गया है। अगले सप्ताह तक हो सकती है घोषणा जिला पदाधिकारियों की घोषणा अगले सप्ताह तक होने की संभावना है। मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी होनी है। जिले में कुल 35 मंडल हैं जिनमें 17 महानगर व 18 ग्रामीण जिला समिति में हैं। इनके अध्यक्षों का नाम भी पलिवार ने जनप्रतिनिधियों व जिला अध्यक्षों के साथ बैठक में फाइनल किया। सूची को प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा जाएगा, जहां से अनुमोदन के बाद सूची जारी की जाएगी।

पार्टी प्लेटफार्म पर कोई विरोध नहीं

महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि किसी कार्यकर्ता ने पार्टी प्लेटफार्म पर विरोध दर्ज नहीं कराया है। जहां तक रवि सिन्हा की बात तो अभी किसी के बारे में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। कयास के आधार पर ही कुछ भी बोलें यह ठीक नहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.