पीएम के70वें जन्मदिन पर 70 लोगों को रोजगार का उपहार
धनबाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70 वे जन्मदिन पर आयोजित सेवा सप्ताह के क्रम में गुरुवार को
धनबाद : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70 वे जन्मदिन पर आयोजित सेवा सप्ताह के क्रम में गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमे 70 बेरोजगारों को रोजगार दिया गया। भाजपा विधायक दल के नेता बाबू लाल मरांडी ने नियुक्ति पत्र बांटा। 68 को रोजगार दिया गया जबकि दो को सब्जी व्यवसाय के लिए 5001 रुपये का चेक दिया गय।
इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जो काम सरकार को करना चाहिए था वो कार्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कर रहे है। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के लिए राजनीति एक सेवा का माध्यम है। मोदी सरकार ने देश के सभी राज्यों को नवंबर तक का सूखा राशन गरीब और असहाय लोगो के लिए दिया है। संचालन कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक रूपेश सिन्हा ने किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 70 पौंड का केक काटा गया। अध्यक्षता करते हुए किसलय तिवारी ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी व आगे भी ऐसे ही काम करते रहने को कहा।
कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह निरसा की विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, धनबाद विधायक राज सिन्हा, सिदरी विधायक इंद्रजीत महतो, पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, रागिनी सिंह, जियाडा के डायरेक्टर सत्येंद्र सिंह, धनबाद महानगर और ग्रामीण के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह और ज्ञान रंजन सिन्हा ने भी संबोधित किया। मौके पर रवि रंजन चौबे, अवध बिहारी राम, जयंत चौधरी, हरिशंकर साव, बमपी चक्रवर्ती, रिटू पाठक, सूरज सोनी, स्वेतंग रंजन, प्रियंका रंजन, सुनीता, सुमित प्रामाणिक, सूरज सिंह आदि थे।