Move to Jagran APP

झारखंड : जयंती के 10 दिन पहले अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त किया बिरसा मुंडा की मूर्ति का तरकश, कार्रवाई की मांग Dhanbad News

बिरसा मुंडा की जयंती से 10 दिन पहले अराजकतत्वों ने उनकी मूर्ति के तरकश को क्षतिग्रस्त कर दिया। मूर्ति में तीर रखने वाला तरकश टूटा हुआ है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 09:29 PM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 09:29 PM (IST)
झारखंड : जयंती के 10 दिन पहले अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त किया बिरसा मुंडा की मूर्ति का तरकश, कार्रवाई की मांग Dhanbad News
झारखंड : जयंती के 10 दिन पहले अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त किया बिरसा मुंडा की मूर्ति का तरकश, कार्रवाई की मांग Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। शहर के बैंक मोड़ स्थित बिरसा मुंडा चौक की मूर्ति को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। मूर्ति में तीर रखने वाला तरकश टूटा हुआ है। शहीद बिरसा मुंडा स्मारक स्मृति संचालन समिति ने उपायुक्त एवं नगर आयुक्त को पत्र देकर इसकी जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

loksabha election banner

समिति के संयोजक महादेव हांसदा ने कहा है कि बार-बार भगवान बिरसा की मूर्ति से छेड़छाड़ की जा रही है। मूर्ति में तीर रखने वाला तरकश टूटा हुआ है। 15 नवंबर से पहले असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी और मूर्ति मरम्मत नहीं होती है तो संस्था सड़क पर प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाएगी।

बता दें कि इससे पहले भी रांची के कोकरा स्थित बिरसा मुंडा की समाधी स्थल पर स्थित मूर्ति को कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया था। इस घटना के बाद राज्य की सियासत गरमा गई थी। इस घटना से आक्रोशित आदिवासी संगठन व विपक्षी पार्टियों ने तब एक दिन का बंद बुलाया था। हालांकि बाद में मूर्ति को ठीक कर दिया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.