Move to Jagran APP

आपस में ही खून बहा रहे ब‍िनोद बाबू के पर‍िवार के लोग...इस कारण से बन गए एक दूसरे के दुश्‍मन

ब‍िनोद ब‍िहारी महतो ज‍िन्‍हों ने झारखंड में पढ़ो व लड़ो का नार द‍िया था। आज उनका पर‍िवार सड़क पर आकर लड़ाई कर रहा है। परिवार के लोग आपस में ही एक दूसरे के खून के प्‍यासे हो गए है।

By Atul SinghEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 03:12 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 03:12 PM (IST)
आपस में ही खून बहा रहे ब‍िनोद बाबू के पर‍िवार के लोग...इस कारण से बन गए एक दूसरे के दुश्‍मन
घर के सदस्य आपस में भीड़ गए। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद: झारखंड आंदोलन के नेता स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो का घर आज रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। घर के सदस्य आपस में भ‍िड़ गए। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि झारखंड आंदोलनकारी शहीद बिनोद बिहारी महतो के धनबाद के हीरापुर स्थित घर में पर‍िवार के ही लोग आपस में मारपीट करने लगे। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प‍र‍िवार दो गुटों में बटा हुआ है।

loksabha election banner

मारपीट होने का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। इसे लेकर कई माह से दोनों परिवारों के बीच विवाद चला था। जो आज रन क्षेत्र में तब्दील हो गया। बिनोद बिहारी महतो के पुत्र स्वर्गीय राजकिशोर महतो के पुत्र वधू विनीता सिंह और राजकिशोर महतो के भाई फूला महतो की पत्नी सोमा महतो के बीच मारपीट हुई है। घटना की सूचना के बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि कई महीनों से संपत्ति के विवाद को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे थे। राजकिशोर महतो की पुत्रवधू विनीता सिंह पर जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप सीमा महतो लगाया है। धनबाद थाने में इसकी श‍िकायत की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.