बिजली की लचर व्यवस्था के खिलाफ निरसा में कांग्रेसियों ने दिया धरना
संस, निरसा/चिरकुंडा/टुंडी : जिले में बिजली की लचर व्यवस्था के खिलाफ में शनिवार को कांग्रे
संस, निरसा/चिरकुंडा/टुंडी : जिले में बिजली की लचर व्यवस्था के खिलाफ में शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने निरसा, चिरकुंडा व टुंडी में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। निरसा में धरना को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश चंद्र झा ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार चार वर्षो के कार्यकाल में सिर्फ झूठ बोलकर जनता को भरमा रही है। वहीं राज्य की भाजपा सरकार जनता को 24 घंटे में 22 घंटे बिजली देने का झूठा आश्वासन देकर जनता को ठग रही है। मुख्यमंत्री रघुवर दास फरवरी में निरसा में घोषणा कर गए थे कि यदि 22 घंटे बिजली आपूíत जनता को नहीं करा पाया तो चुनाव में वोट मांगने नहीं आऊंगा। क्या रघुवर दास अपने वादे पर कायम रहेंगे? दुर्भाग्य की बात है कि 1200 मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाले निरसा के लोगों को 12 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही।
जिप सदस्य दुर्गादास, डीएन प्रसाद यादव, अर्जुन भुईयां, नागेंद्र ¨सह, शशिभूषण नाथ तिवारी, शिवाकांत पांडेय, सकल देव प्रसाद, राकेश यादव, मंतोष यादव, संजीव तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे। वहीं चिरकुंडा विद्युत कार्यालय के समक्ष सुधांशु शेखर झा, अनवर हुसैन अंसारी, बबलू दास, शब्बन खान, मंटू दास, उत्तम शर्मा, मजीद खान, सहित अन्य उपस्थित थे। वहीं टुंडी महिला कांग्रेस ने निशा ¨सह की अगुवाई में एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें विद्युत की लचर आपूíत व्यवस्था के विरोध में महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की एवं रघुवर सरकार के विरोध भड़ास निकाली। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रजाउद्दीन अंसारी, सुनीता देवी, रजनी देवी, सरिता देवी, ¨चता देवी, फूलमनी राय, ने सुमित्रा देवी, सावित्री देवी, आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थी।