Jharkhand Assembly Election 2019 : मतदान को लेकर बिहार-झारखंड की सीमा सील, वाहनों की हो रही सघन चेकिंग
Jharkhand Assembly Election 2019 विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार-झारखंड से लगने वाली सीमा को सील कर दिया गया है। यहां सघन रूप से वाहनों की जांच की जा रही है।
धनबाद/गोड्डा, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार-झारखंड से लगने वाली सीमा को सील कर दिया गया है। यहां सघन रूप से वाहनों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही सभी मतदान केन्द्र पर सशस्त्र बल की तैनाती की गयी है। मतदान कर्मी के जाने के बाद से सभी तरह के वाहनों की जांच शुरू कर दी गयी है।
एसएसटी व एफएसटी भी जांच में लगी हुई है। इसके साथ ही चेकनाका पर सघन वाहन जांच किया जा रहा है। जहां केन्द्रीय बल व डीएपी के जवान जांच कर रहे है। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये है। सीमावर्ती इलाकों पर चौकसी बरती जा रही है।
उन्होंने बताया कि सभी मतदान केन्द्र पर सशस्त्र बल की तैनाती की गयी है। इसके अलावा अलग से पुलिस गश्ती की व्यवस्था की गयी है। चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों से सख्ती से निबटा जायेगा। इसके लिए सभी को निर्देश दिये जा चुके है।