Move to Jagran APP

Bihar Chunav 2020: बिहार विधानसभा के परिणाम से धनबाद भाजपा की दीपावली भी रोशन, सिंदरी के विधायक का बढ़ा कद

Bihar Chunav 2020 वारिसलीगंज से भाजपा प्रत्याशी अरुणा देवी चुनाव लड रही थीं। वहां कुर्मी का वोट का अधिक है। दूसरी तरफ प्रेम कुमार गया टाउन में फंसे हुए थे। बिहार सरकार में लंबे समय तक मंत्री रहे प्रेम कुमार को राजद प्रत्याशी अखौरी ओंकारनाथ से टक्कर मिल रही थी।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2020 04:56 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 09:02 AM (IST)
Bihar Chunav 2020: बिहार विधानसभा के परिणाम से धनबाद भाजपा की दीपावली भी रोशन, सिंदरी के विधायक का बढ़ा कद
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ सिंदरी के भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो (फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। Bihar Chunav 2020  बिहार विधान सभा के चुनाव परिणामों ने धनबाद की दीपावली भी रोशन कर दी है। धनबाद से भाजपा के नेताओं ने जिन सीटों पर फोकस किया वह सभी सीटें जीतने में पार्टी सफल रही है। धनबाद भाजपा से सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो वारिसलीगंज जबकि धनबाद विधायक राज सिन्हा गया टाउन विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे।

loksabha election banner

दरअसल वारिसलीगंज से भाजपा प्रत्याशी अरुणा देवी चुनाव लड रही थीं। वहां कुर्मी का वोट का अधिक है। दूसरी तरफ प्रेम कुमार गया टाउन में फंसे हुए थे। बिहार सरकार में लंबे समय तक मंत्री रहे प्रेम कुमार को राजद प्रत्याशी अखौरी ओंकारनाथ से टक्कर मिल रही थी। ऐसे में इंद्रजीत महतो को जहां कुर्मी मतों को अपने सजातीय प्रत्याशी के बजाय एनडीए प्रत्याशी अरुणा देवी के पक्ष में मोड़ने के लिए भेजा गया, वहीं धनबाद विधायक राज सिन्हा को कायस्थ बहुल गया टाउन मैं जिम्मेदारी दी गई। कहना ना होगा कि दोनों ही अपने अभियान में सफल रहे।

गया में प्रेम कुमार गया टाउन से पुनः विजयी हुए तो अरुणा देवी वारिसलीगंज से विजयी हुई। हालांकि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार इतने भाग्यशाली नहीं रहे। दुमका जिला में सदस्यता से लेकर हर मामले में सबसे आगे रहने के बावजूद इस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर लुईस मरांडी को दोबारा हारने से वह नहीं बचा पाए। यह अलग बात है कि वहां स्वयं मुख्यमंत्री के भाई चुनाव लड़ रहे थे। इसके बावजूद डॉक्टर लुईस ने उन्हें जबर्दस्त टक्कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.