एससी-एसटी पर अत्याचार कर रही सरकार : भीम आर्मी
झरिया/लोदना : बनियाहीर 10 नंबर में भीम आर्मी की बैठक हुई। मुख्य अतिथि भीम आर्मी के बिहार प्रदेश अध्य
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jun 2018 09:01 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jun 2018 09:01 PM (IST)
झरिया/लोदना : बनियाहीर 10 नंबर में भीम आर्मी की बैठक हुई। मुख्य अतिथि भीम आर्मी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमर आजाद ने कहा कि सरकार एससी व एसटी पर अत्याचार कर रही है। साजिश के तहत भाजपा सरकार आरक्षण को खत्म करने की कोशिश कर रही है। एससी, एसटी एक्ट को कमजोर करने की साजिश रच रही है। केन्द्र सरकार आरक्षण व संविधान विरोधी काम कर रही है। भीम आर्मी निजी क्षेत्रों, न्यायपालिका व आरक्षण की मांग को लेकर उग्र आंदोलन करेगी। मौके पर बिहार प्रदेश के प्रवक्ता अजय पासवान, नालंदा जिला सचिव रजनीश पासवान, धरम पासवान, रूदल पासवान, मुनीलाल राम, बिनोद पासवान, सुप्रियांतो पासवान, आजाद, संतोष, कुंदन, रवि, नीतीश, प्रिय रंजन कुमार थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें