Move to Jagran APP

Dhanbad Politics: सरयू राय भाजपा को दे रहे झटके पर झटका, उदय सिंह को दी जिलाध्यक्ष की कमान

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष उदय सिंह ने बताया हमारे पथ प्रदर्शक सरयू राय हैं। उनकी पार्टी का वृहद विस्तार करना मुख्य उद्देश्य है। जिले के हर क्षेत्र में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। हर समाज और वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 29 Jan 2021 08:57 AM (IST)Updated: Fri, 29 Jan 2021 09:23 AM (IST)
Dhanbad Politics: सरयू राय भाजपा को दे रहे झटके पर झटका, उदय सिंह को दी जिलाध्यक्ष की कमान
झरिया के कतरास मोड़ पर स्वागत समारोह में उदय सिंह और अन्य।

धनबाद, जेएनएन। पूर्व भाजपाई बहुचर्चित झारखंड विधानसभा के सदस्य सरयू राय इन दिनों भारतीय जनतंत्र मोर्चा नामक पार्टी बनाकर राज्य में अपना जनाधार बढ़ाने में जुटे हैं। उनके निशाने पर ज्यादातार भाजपा नेता ही हैं। भाजपा में असंतुष्ट चल रहे नेताओं को साध रहे हैं। ऐसे लोगों को अपनी पार्टी में जोड़ रहे हैं। धनबाद में इसी कड़ी में नया नाम उदय सिंह का जुड़ा है। सिंह धनबाद भाजपा के पूर्व मंत्री और जिला कार्यसमिति सदस्य रह चुके हैं। वह भाजपा की नई जिला कमेटी में स्थान नहीं मिलने से नाराज थे। भाजपा से इस्तीफा देने के साथ ही सरयू राय की पार्टी का धनबाद जिलाध्यक्ष बन गए हैं।

loksabha election banner

सरयू राय की धनबाद पर हमेशा से रही नजर

यूं तो सरयू राय जमशेदपुर से झारखंड की राजनीति करते हैं। वे 10 साल तक जमशेदपुर पश्चिमी से विधायक रहे हैं। 2019 के चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ जमशेदपुर पूवी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी की हैसियत से मुख्यमंत्री को पराजित कर देश की सुर्खियों में छा गए। राय धनबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए भाजपा का टिकट हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करते रहे हैं। लेकिन सफलता नहीं मिली। अब जब अपनी पार्टी बना लिए हैं तो भाजपा के अंदर उनके समर्थक उनसे जुड़ रहे हैं। भाजपा नेता उदय सिंह इस्तीफा देकर भारतीय जनतंत्र मोर्चा में शामिल हो गए हैं। हाथोंहाथ उन्हें जिलाध्यक्ष भी बना दिया गया है। सिंह की धनबाद में सरयू के खास समर्थकों में गिनती होती है। 

जिलाध्यक्ष बनने पर सिंह को कतरास मोड़ पर किया गया स्वागत

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के झरिया कार्यालय में जिला अध्यक्ष उदय कुमार सिंह का गुरुवार को भव्य स्वागत किया गया। सिंह के स्वागत में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। इस माैके पर उदय सिंह ने कहा कि हमारे पथ प्रदर्शक सरयू राय हैं। उनकी पार्टी का संगठन विस्तार करना मुख्य उद्देश्य है। जिले के हर क्षेत्र में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि धनबाद नगर निगम चुनाव के लिए भारतीय जनतंत्र मोर्चा तैयार है। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के नेता रमेश पांडे ने कहा इस उदय सिंह के अध्यक्ष बनने से धनबाद में पार्टी मजबूत होगी। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के सुप्रीमो सरयू राय की जनमानस में एक खास स्थान है। उसका लाभ मिल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.