Move to Jagran APP

कलश यात्रा के साथ मनोकामना मंदिर में भागवत कथा शुरू

धनबाद विनोद नगर स्थित मनोकामना मंदिर में शनिवार को कलश शोभायात्रा के साथ भागवत कथा की शुरुआत हुई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 10:10 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:33 AM (IST)
कलश यात्रा के साथ मनोकामना मंदिर में भागवत कथा शुरू
कलश यात्रा के साथ मनोकामना मंदिर में भागवत कथा शुरू

धनबाद : विनोद नगर स्थित मनोकामना मंदिर में शनिवार को कलश शोभायात्रा के साथ भागवत कथा की शुरुआत हुई। भागवत कथा उपलक्ष्य में सुबह सात बजे मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं युवतियां माथे पर कलश लेकर मंदिर प्रांगण से यात्रा को निकलीं। कलश यात्रा विनोद नगर की परिक्रमा करते हुए चिरागोड़ा रोड, हीरापुर हरि मंदिर पहुंची। वहां दर्शन करने के बाद वापस मनोकामना मंदिर आकर खत्म हुई। इसके बाद मंदिर के मैदान में मारुति किंकर महाराज के सान्निध्य में धर्म ध्वजारोहण किया गया। शाम को भागवत कथा का आयोजन हुआ। मारुति किंकर महाराज ने भक्तों को पांडव चरित्र, परीक्षित चरित्र व नारद चरित्र के विषय में सुनाया। कथा सुनने पहुंचे विधायक राज सिन्हा ने मारुति किंकर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। भागवत कथा को सफल बनाने में भागवत कमेटी के अध्यक्ष श्याम किशोर मिश्रा, महासचिव डॉ. मिथिलेश कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष विजय सिन्हा, संरक्षक श्याम मनोहर सिन्हा, श्याम वर्मा, संजय निकुंब, संजू तिवारी, सुरेश सिंह, प्रसिद्ध सिंह, राजू सिंह आदि लगे हुए हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.