Move to Jagran APP

Holi & Thandai: मजे के साथ सेहत भी दुरुस्त रखती ठंडाई, इसके पीने के और भी बहुत फायदे

Holi Thandai धनबाद स्वास्थ्य विभाग के डॉ. राहुल कुमार कहते हैं कि ठंडाई में शामिल कई तत्व शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। केसर मिली ठंडाई एंटी डिप्रेशन और एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करती है। कब्ज दूर करती है। होली में घरों में कई पकवान बनते हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 11:58 AM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 12:18 PM (IST)
Holi & Thandai: मजे के साथ सेहत भी दुरुस्त रखती ठंडाई, इसके पीने के और भी बहुत फायदे
ठंडाई से बढ़ जाता होली का मजा ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। होली में घरों में बनने वाले पकवानों की मजा ही अलग होता है। इस त्योहार में सबसे ज्यादा घरों में दहीबाड़ा बनता है। वहीं ठंडाई का भी अपना मजा है। धनबाद सहित अन्य शहरों में ठंडाई का खूब चलन है।  यह मुंह का स्वाद ही नहीं शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है। धनबाद स्वास्थ्य विभाग के डॉ. राहुल कुमार कहते हैं कि इसमें शामिल कई तत्व शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। केसर मिली ठंडाई एंटी डिप्रेशन और एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करती है। कब्ज दूर करती है। होली में घरों में कई पकवान बनते हैं। काफी तला भुना खाने से पेट में कब्ज की शिकायत हो जाती है।

loksabha election banner

ठंडाई में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण

ठंडाई में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, फैट और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह पेट की जलन दूर करने के साथ कब्ज दूर करते हैं। ठंडाई में तरबूज, कद्दू, बादाम और पिस्ता का इस्तेमाल होता है। ये शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं। ठंडाई में सौंफ का प्रयोग होता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी  गुण होता है। जो पाचन क्रिया को मजबूत कर पेट को ठंडा रखता हैं। ठंडाई में कई जगह मेथी और सौंफ मिलाई जाती है। ये भी पाचन क्रिया को मजबूत करती हंै। इससे भोजन हजम होने में आसानी होती है। आंते साफ रहती हैं। 

होली में दहीबड़ा का अलग मजा, फायदा भी

दहीबाड़ा में प्रोटीन होता है। यह शरीर के लिए बहुत लाभप्रद है। दही तो यूं भी फायदेमंद है। पाचन क्रिया को बेहतर करता है। इसमें डाला जाने वाले जीरा पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.