भारत बंद को सफल बनाने में जुटे कोयला मजदूर संगठन, बीसीसीएल ने वेटन काटने की दी चेतावनी Dhanbad News
सीएमडी गोपाल सिंह ने मजदूर संगठनों को वेतन कटौती की चेतावनी भी दी है। अपनी अपील में कहा है कि कोयला सार्वजनिक उपयोगिता सेवा के तहत आता है। इसीलिए इस क्षेत्र में हड़ताल करना अवैध है। काम पर नहीं आने वालों की वेतन कटाैती होगी।
धनबाद, जेएनएन। बीसीसीएल में हड़ताल हुई तो नहीं दे पाएंगे वेतन। यह साफ संदेश मजदूर संगठनों को कंपनी प्रबंधन ने दे दिया है। भारतीय मजदूर संघ को छोड़कर अन्य सभी मजदूर संगठनों की ओर से गुरुवार की हड़ताल को लेकर अपनी अपील में सीएमडी ने यह बात कही है। उन्होंने साफ कहा है कि कंपनी कर्ज से लदी हुई है। वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। यदि हड़ताल हुई तो इस वर्ष सबसे कम उत्पादन का रिकॉर्ड बनेगा। हम कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पाएंगे। इसलिए इस स्थिति पर विचार करते हुए मजदूर व संगठन कोयला जगत में हड़ताल ना करें।
वेतन कटौती की चेतावनी
सीएमडी गोपाल सिंह ने मजदूर संगठनों को वेतन कटौती की चेतावनी भी दी है। अपनी अपील में कहा है कि कोयला सार्वजनिक उपयोगिता सेवा के तहत आता है। इसीलिए इस क्षेत्र में हड़ताल करना अवैध है। यदि हड़ताल की गई तो काम नहीं तो वेतन नहीं के नियम के तहत वेतन कटौती की जाएगी। उन्होंने अन्य दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
कोल इंडिया का नहीं हो रहा है निजी करण
सीएमडी ने बीसीसीएल में निजीकरण के विरुद्ध हड़ताल को बेमतलब बताया। कहा है कि कोल इंडिया के किसी ब्लॉक को निजी स्वामित्व में नहीं दिया जा रहा। कोल इंडिया के पास 463 कोल ब्लॉक हैं। 329 परियोजनाएं प्रक्रियाधीन है। इनमें सीबीएम, वाशरी, कोल गैसीकरण, सौर ऊर्जा, वसीयत भी शामिल है वर्ष 2023से 24 मैं एक बिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। यह हड़ताल हमारे बढ़ते कदम को रोक देगी। इससे और नुकसान ही होगा लाभ कुछ नही। जब कॉल इंडिया व बीसीसीएल का निजीकरण ही नहीं हो रहा, तो हड़ताल क्यों। उन्होंने संगठनों से हड़ताल वापस लेने की अपील की है।