Move to Jagran APP

पिछले वर्ष के आसपास भी नहीं पहुंच सका बीसीसीएल का उत्पादन

कोरोना संकट के दौरान अन्य क्षेत्रों में भले लॉकडाउन रहा हो पर कोयला क्षेत्र इससे मुक्त रहा। बावजूद इसके कोयला कंपनियों का उत्पादन कहीं भी संतोषजनक रहीं। बीसीसीएल भी अपने लक्ष्य से काफी दूर है। वित्तीय वर्ष 2021 में 37.130 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य दिया गया था।

By Atul SinghEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 11:44 AM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 11:44 AM (IST)
पिछले वर्ष के आसपास भी नहीं पहुंच सका बीसीसीएल का उत्पादन
कोरोना संकट के दौरान अन्य क्षेत्रों में भले लॉकडाउन रहा हो पर कोयला क्षेत्र इससे मुक्त रहा। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन: कोरोना संकट के दौरान अन्य क्षेत्रों में भले लॉकडाउन रहा हो पर कोयला क्षेत्र इससे मुक्त रहा। बावजूद इसके कोयला कंपनियों का उत्पादन कहीं भी संतोषजनक रहीं। बीसीसीएल भी अपने लक्ष्य से काफी दूर है। कंपनी को वित्तीय वर्ष 2021 में 37.130 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य दिया गया था। हालांकि फरवरी माह तक मात्र 21.874 मिलियन टन उत्पादन तक ही कंपनी पहुंच सकी है। यही स्थिति डिस्पैच के मामले में भी है। 37.13 मिलियन टन के मुकाबले कंपनी ने मात्र 20.416 मिलियन टन कोयले का ही डिस्पैच हो सका है।

loksabha election banner

प्रतिदिन के उत्पादन व डिस्पैच की स्थिति को देखें तब भी यह स्थिति ठीक नहीं। कभी 93 हजार टन प्रतिदिन के उत्पादन तक पहुंच चुकी कंपनी फिर से पिछड़ कर फरवरी के आखिरी दिन 74 हजार टन प्रतिदिन उत्पादन व 71 हजार टन डिस्पैच ही कर सकी है। ऐसी स्थिति में पिछले वर्ष के उत्पादन-डिस्पैच तक पहुंचना भी संभव नहीं दिखता।

पिछले वर्ष से तुलना करें तो कंपनी का उत्पादन 27.73 मिलियन टन और डिस्पैच 28.76 मिलियन टन था। पिछले पूरे एक महीने में कंपनी ने 2.015 मीलियन टन ही उत्पादन व डिस्पैच 1.785 किया है। पिछले वर्ष के आंकड़ों तक पहुंचने के लिए भी कंपनी को इस महीने 5.85 मिलियन टन उत्पादन व 8.31 मिलियन टन डिस्पैच करना होगा जो लगभग नामुमकिन है।

फरवरी में उत्पादन में बस्ताकोला नंबर-1

क्षेत्र                         उत्पादन (मिलियन टन)

बरोरा             0.151

ब्लॉक-2             0.226

गोविंदपुर             0.087

ईस्ट झरिया             0.054

चांच विक्टोरिया 0.090

कतरास             0.223

सिजुआ             0.231

कुसुंडा             0.390

पीबी                         0.024

बस्ताकोला             0.330

लोदना             0.177

वेस्ट झरिया             0.032

फरवरी के डिस्पैच में कुसुंडा अव्वल

बरोरा             0.194

ब्लॉक-2             0.193

गोविंदपुर             0.067

ईस्ट झरिया            0.074

चांच विक्टोरिया 0.056

कतरास             0.211

सिजुआ             0.245

कुसुंडा             0.311

पुटकी बलिहारी 0.025

बस्ताकोला             0.244

लोदना             0.134

वेस्ट झरिया            0.032


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.