कर्ज से परेशान बीसीसीएलकर्मी फांसी के फंदे पर झूला
चिरकुंडा थाना अंतर्गत चांच कोलियरी स्थित अपने आवास के अंदर बमबम बुधवार सुबह फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। पुलिस ने शव को नीचे उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया।
By mritunjayEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 03:36 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 03:36 PM (IST)
पंचेत, जेएनएन। बीसीसीएल की बस्ताकोला कोलियरी में कार्यरत जनरल मजदूर बमबम बाउरी ने बीती रात चांंच स्थित घर में फांसी का फंदा बना झूल गया। अनुकंपा के आधार पर बाउरी की बीसीसीएल में नियुक्ति हुई थी। वह कर्ज से परेशान था। कर्ज ही आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है।
चिरकुंडा थाना अंतर्गत चांच कोलियरी स्थित घर के अंदर बमबम बुधवार सुबह फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। पुलिस ने शव को नीचे उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। जांच में घर से अंदर से पुलिस को एक प्रेम पत्र मिला है। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रह है। बाउरी के परिजनों के अनुसार वह गलत आदतों का शिकार हो गया था। इस कारण कर्ज में डूबता जा रहा था। उसकी आदतों से परेशान होकर पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई थीं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें