BBMKU: PG सेमेस्टर दो की परीक्षा छह नवंबर से, यहां पढ़िए आपका पेपर कब Dhanbad News
परीक्षा 6 नवंबर से शुरू होगी और दोनों पालियों में 19 नवंबर तक चलेगी। 21 नवंबर से 26 नवंबर के बीच सभी प्रैक्टिकल परीक्षाएं ली जाएंगी।
धनबाद, जेएनएन। छात्र-छात्राओं के भारी विरोध के बाद विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) प्रशासन ने 14 अक्टूबर से आयोजित परीक्षा को टाल दिया है। अब यह परीक्षा 6 नवंबर से शुरु होगी।
विश्वविद्यालय सभागार में बुधवार को डॉ. अनिल कुमार महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान सभी विषयों के डीन और विभागाध्यक्षों ने पीजी सेम-टू के कोर्स की जानकारी दी। विवि प्रशासन ने जानकारी लेने के बाद परीक्षा को टालने का निर्णय लिया। हालांकि सेंटर में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। अब परीक्षा 6 नवंबर से शुरू होगी और दोनों पालियों में 19 नवंबर तक चलेगी। 21 नवंबर से 26 नवंबर के बीच सभी प्रैक्टिकल परीक्षाएं ली जाएंगी।
बता दें कि पहले विवि प्रशासन ने 14 अक्टूबर से परीक्षा लेने की घोषणा की थी। इसके बाद पीजी के छात्रों ने इसका विरोध किया था। छात्रों के द्वारा बताया गया कि पीजी के कई ऐसे विषय हैं जिनमें मात्र दो से चार क्लास ही हुई हैं। बैठक में परीक्षा नियंत्रक सत्यजीत कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।