बीबीएमकेयू ने तैयार की परीक्षा की रूपरेखा
धनबाद बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय कीमॉडरेशन कमेटी की अहम बैठक मंगलवार को विवि. में हुई। अध्यक्षता कुलपति डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव कर रहे थे।
धनबाद : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय कीमॉडरेशन कमेटी की अहम बैठक मंगलवार को विवि. में हुई। अध्यक्षता कुलपति डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव कर रहे थे। बैठक के दौरान परीक्षाओं की रूपरेखा तैयार करने को लेकर चर्चा की गई। बताया गया कि परीक्षा दो घंटे की होगी। छात्र छात्राओं को दो पालियों में परीक्षा देनी होगी। पहली सुबह 9:00 से 11:00 तक और दूसरी पाली दोपहर 1:00 से 3:00 तक संचालित होगी। परीक्षा में दो दीर्घ उत्तरीय प्रश्न और एक सेट वस्तुनिष्ठ सवाल पूछे जाएंगे। प्रश्न संख्या एक का जवाब देना अनिवार्य रहेगा। परीक्षा की तिथियों की घोषणा जल्द ही की जायेगी। तय हुआ कि विज्ञान विषयों के प्रश्न पत्र दो भागों में होंगे। पहले भाग में एक-एक अंक के 10 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। इसके साथ दो लघुउत्तरीय प्रश्न पांच-पांच अंको के पूछे जाएंगे। पहला भाग अनिवार्य होगा। इसके बाद सात दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें से केवल दो प्रश्नों के ही जवाब परीक्षार्थी को देने होंगे। कुल 70 अंकों की परीक्षा होगी। आर्ट्स और कॉमर्स के पहले भाग में एक-एक अंक के 10 वैकल्पिक प्रश्न होंगे। दो लघुउत्तरीय प्रश्न पांच-पांच अंक के पूछे जाएंगे। इसमें भी पहला भाग अनिवार्य होगा। इसके बाद पूछे गए सात दीर्घ उत्तरीय प्रश्न में से केवल दो के ही जवाब परीक्षार्थी को देने होंगे। इस ग्रुप में प्रत्येक प्रश्न 30 अंक के होंगे। कुल 80 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ. सत्यजीत कुमार सिंह, रजिस्ट्रार कर्नल एमके सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।