डॉ. एसके शर्मा हो सकते बीबीएमकेयू के डीन सोशल साइंस
धनबाद : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में डीन और विभागाध्यक्षों की सूची को अंति
धनबाद : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में डीन और विभागाध्यक्षों की सूची को अंतिम रूप देने की कवायद तेज हो गई है। कॉलेजों से भेजी गई मौजूदा वरीयता सूची के अनुसार दो विभागों के डीन का पद बोकारो स्टील कॉलेज के खाते में जा सकता है। इनमें कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके शर्मा को डीन सोशल साइंस की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसी कॉलेज की एसोसिएएट प्रोफेसर डॉ. सुधा गोस्वामी को बीबीएमकेयू का डीन ह्यूमनिटीज बनाया जा सकता है। बीबीएमकेयू के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार डीन साइंस का दायित्व धनबाद के किसी कॉलेज प्राचार्य को सौंपा जा सकता है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं नहीं की गई है। जानकारों का मानना है कि 10 हजार एजीपी (एनुअल ग्रेड पे) में जो प्राचार्य शामिल होंगे वही डीन के पद पर जा सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि अगले तीन-चार दिनों में सभी डीन और विभागाध्यक्षों की सूची जारी कर दी जाएगी। विवि से जारी सूची के बाद शिक्षकों को अपना पक्ष रखने का भी अवसर मिलेगा।