बागदाहा स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद सहयोगी राजगंज वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को बागदाह
संवाद सहयोगी, राजगंज: वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को बागदाहा स्थित बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल को बढ़ावा देने, ग्रामीण युवकों के प्रतिभा को सामने लाने के साथ पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया। विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने मैदान के किनारे फलदार एवं छायादार पौधे लगाए। पूर्व विधायक स्व. राजकिशोर महतो की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने कहा कि ग्रामीण इलाके में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत है उसे निखार कर सामने लाने की। सरकार प्रतिभावान खिलाड़ियों को अवसर देने के लिए कटिबद्ध है। खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को राज्य सरकार विभिन्न विभाग में नौकरी का नियुक्ति पत्र प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि बिगड़ते पर्यावरण एक गंभीर समस्या है। इसे बचने के लिए हर वर्ग के लोगों को आगे आने की जरूरत है। पेड़ों की रक्षा के साथ पौधा लगाना आवश्यक हो गया है। जल को संचय करना का जरूरत है, तभी सुरक्षित पर्यावरण की कल्पना कर सकते हैं। एक दिवसीय मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता में 10 टीम हिस्सा लिया है। एफसी राजगंज, देवान बाबा क्लब महेशपुर, ब्लैक टाइगर धनबाद, इंटर नातिना टुंडी, यूथ क्लब नावाडीह, मुर्मू स्पोर्टिंग क्लब टुंडी, जय मां काली क्लब खरणी, लक्ष्मण महतो स्मारक क्लब बगदाहा, मून लाइट क्लब भुईयां चितरो एवं जेएमएस कारीटांड़ की टीम शामिल है। एसीएफ तोपचांची, पूर्व विधायक प्रतिनिधि हलधर महतो, ग्राम प्रधान समरी देवी, पवन महतो, शेखर महतो, दिनेश महतो, दिलीप रवानी, यमुना महतो, नीलेश महतो आदि मौजूद थे।