Move to Jagran APP

'भाजपा का भूत' भगाएंगे बाबूलाल मरांडी, हाथों-हाथ ले रहे भाजपाई Dhanbad News

शरारत में गांव के किसी पेड़ पर भूत की खबर फैला दी जाती है। इसके बाद उस पेड़ के पास से गुजरते समय लोगों के मन में भूत का डर सताता है। लोग उस पेड़ के पास से जाना बंद कर देते हैं

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 02:59 PM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 02:59 PM (IST)
'भाजपा का भूत' भगाएंगे बाबूलाल मरांडी, हाथों-हाथ ले रहे भाजपाई Dhanbad News
'भाजपा का भूत' भगाएंगे बाबूलाल मरांडी, हाथों-हाथ ले रहे भाजपाई Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। झारखंड विकास मोर्चा सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी अपने पुराने घर भाजपा में लाैटते ही पूरे फार्म में नजर आ रहे हैं। भाजपा ने अभी मरांडी को झारखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष का नेता घोषित नहीं किया है लेकिन उसी भूमिका में नजर आ रहे हैं। पाैने दो माह पुरानी झामुमो गठबंधन और मुख्यमंत्री हेमंत सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। इससे भाजपाई भी उत्साहित हैं। दो माह पहले झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 में हारकर सत्ता से बाहर होने वाले भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी काफी उम्मीद है। बाबूलाल ने भी इशारे ही इशारे में कह दिया है कि भाजपा को जो भूत पकड़ा है उसे भगाएंगे।

loksabha election banner

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने 17 फरवरी, 2020 को झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी भाजपा में शामिल हुए थे। इस दाैरान मरांडी ने एक वाकया सुनाई। कहा-मेरे भाजपा में शामिल होने की तैयारी की खबर के बाद दुमका कॉलेज के कुछ लड़के आए थे। वे पूछ रहे थे कि हम लोगों का क्या होगा ? उनके मन में CAA-NRC और भाजपा की नीतियों को लेकर तरह-तरह की शंकाएं थीं। मरांडी ने कहा-मैंने समझाया। शरारत में गांव के किसी पेड़ पर भूत की खबर फैला दी जाती है। इसके बाद उस पेड़ के पास से गुजरते समय लोगों के मन में भूत का डर सताने लगता है। लोग उस पेड़ के पास से जाना बंद कर देते हैं। हाालंकि पेड़ पर भूत होता नहीं है। यह धारणा बना दी जाती है कि पड़े पर भूत है। भाजपा के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। लोगों में तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही है। मैंने लड़कों को समझाया तो वे संतुष्ट हो गए। अब बाबूलाल झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों के बीच जो भ्रांतियां फैलाई गई है उसे दूर करेंगे।

बाबूलाल के साथ ही भाजपा में शामिल हुए दुमका के पिंटू अग्रवाल कहते हैं-बाबूलाल को झारखंड की जनता बहुत ही सम्मान की दृष्टि से देखती है। झारखंड बनाने में बाबूलाल का बड़ा ही योगदान रहा है। वे झारखंड के पहले मुख्यमंत्री रहे हैं। विधानसभा चुनाव के दाैरान भाजपा के खिलाफ झारखंड के गांवों में भ्रांतियां फैलाई गई। बाबूलाल का झारखंड के सभी वर्ग चाहे आदिवासी हों या मूलवासी, अल्पसंख्यक हों या कोई और सबको समझाने में सक्षम में हैं। वे लोगों के बीच जाकर भाजपा के प्रति जो गलत धारणा बनाई जा रही है उसे दूर करेंगे। 

दूसरी तरफ झारखंड में भाजपा का चेहरा बनने के बाद बाबूलाल को भाजपाई हाथों-हाथ ले रहे हैं। सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने बाबूलाल से मुलाकात की। उनसे धनबाद आने का आग्रह किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें जल्द धनबाद आने का आश्वासन दिया। कहा कि कार्यकर्ताओं ने जो सम्मान दिया है उसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं। जल्द ही राज्य के सभी जिलों का दौरा करूंगा और कार्यकर्ताओं से मिलूंगा। बाबूलाल से मिलने वालों में धनबाद जिला महामंत्री संजय झा, कृष्णा अग्रवाल आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.