Move to Jagran APP

धनबाद में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा इंतजाम, 217 दंडाधिकारी तैनात

धनबाद अयोध्या प्रकरण में शुक्रवार को देश के सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद विधि व्यवस्था को देखते हुए सार्वजनिक व संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारियों के साथ की गई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 03:24 AM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 06:29 AM (IST)
धनबाद में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा इंतजाम, 217 दंडाधिकारी तैनात
धनबाद में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा इंतजाम, 217 दंडाधिकारी तैनात

धनबाद : अयोध्या प्रकरण में शुक्रवार को देश के सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद विधि व्यवस्था को देखते हुए सार्वजनिक व संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारियों के साथ की गई है। जोन में सात दंडाधिकारी के साथ डीएसपी व निरीक्षक स्तर के पदाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। साथ ही जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर 217 दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। उनके साथ पुलिस पदाधिकारी भी लगाए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस केंद्र के परिचारी प्रवर को 2-8 सशस्त्र बल, 4-16 लाठी बल, 1-2 सेक्शन अश्रु गैस का दस्ता, आठ महिला पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए तैयार रखा गया है। सीसीआर में कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। हर एक घंटे में डीसी व एसएसपी को जिले की गतिविधि की खैरियत रिपोर्ट से अवगत कराया जाएगा। जिला नियंत्रण कक्ष की कमान अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम को दी गई है। उनके मोबाइल नंबर 9431126246, 2311217, 100 या फिर 2311807 पर अप्रिय घटना की शिकायत की जा सकती है। पुलिस पदाधिकारियों के वरीय प्रभार में पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर जगदीश प्रसाद रहेंगे। उनका मोबाइल नंबर 9431706391 भी जिला प्रशासन ने जारी किया है। उनका सहयोग प्रवर्तन पदाधिकारी करेंगे। सीसीआर में सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार तिउ, महिला सहायक अवर निरीक्षक राज कुमारी देवी व पुनम कुमारी सिंह की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

loksabha election banner

:: जोन में तैनात दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी व प्रक्षेत्र :

- अपर समाहर्ता, धनबाद श्यामलाल राम-पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था-धनबाद

- विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी संदीप कुमार दोराईबुरू-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा-कतरास

- जिला परिवहन पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा-निरसा, चिरकुंडा, मैथन

- जिला आपूर्ति पदाधिकारी भोगेंद्र ठाकुर-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी-झरिया, सिंदरी व जोरापोखर

- उप-नगर आयुक्त राजेश कुमार सिंह-पुलिस उपा. मुख्यालय प्रथम-गोबिंदपुर, बरवाअड्डा

- निदेशक एनईपी इन्दु रानी-पुलिस उपा. मुख्यालय द्वितीय-टुंडी, मनियाडीह, पूर्वी टुंडी

- भूमि सुधार उप-समाहर्ता सतीश चंद्र-पुलिस निरीक्षक तोपचांची-तोपचांची, गोमो

:: थाना वार दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियिुक्ति

धनबाद

-ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता रामाशीष राय व धनबाद थाना के निरीक्षक नवीन कुमार राय थाना में बल के साथ मुस्तैद रहेंगे।

-सहायक कुकुट पदाधिकारी डॉ श्रीनिवास सिंह सहा. एसआई पतरस तिग्गा व पुलिस बल के साथ गश्ती में रहेंगे।

-कनीय सांख्यिकी पर्यवेक्षक संजीव कुमार सिंह सहा. अवर निरीक्षक अशोक मंडल व पुलिस बल के साथ रेलवे ग्राउंड में रहेंगे।

-प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद सहा. अवर निरीक्षक विलियम पन्ना बल के साथ भिस्तीपाड़ा में रहेंगे।

-बिनोद नगर में चलंत दस्ता के दंडाधिकारी सहा. एवर निरीक्षक बिपिन बिहारी महतो नजर रखेंगे।

बैंकमोड़

-जिला योजना पदाधिकारी चंद्रभूषण तिवारी, थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह व बल के साथ थाना में तैनात रहेंगे।

-नगर निगम के कार्यपालक अभियंता कामदेव दास, एसआई सत्येंद्र कुमार पाल के साथ और श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी वकील राम, एसआई सत्येंद्र राय के साथ क्षेत्र में गश्त पर रहेंगे।

-राज्यकर पदाधिकारी रितेश कुमार एएसआई बाबु लाल हेम्ब्रम व बल के साथ पुराना बाजार जामा मस्जिद में तैनात रहेंगे।

-भवन प्रमंडल के कनीय अभियंता अफरोज आलम, एएसआई सामुएल भेंगरा के व बल के साथ नया मस्जिद कमर मखदुमी रोड में तैनात रहेंगे।

-सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पारस नाथ तांती एएसआई कन्हैया प्रसाद साह व बल के साथ भूली मोड़ में रहेंगे।

-मलेरिया निरीक्षक उत्तम कुमार सिन्हा एएसआई आमोद कुमार ठाकुर व बल के साथ धोवाटांड में रहेंगे।

-पशु पदाधिकारी डॉ एल मनौअर सिद्दकी एएसआई शिव नारायण टोप्पो बल के साथ आरा मोड़ में रहेंगे।

-सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पारस नाथ तांती एएसआई प्रताप उरांव के साथ नया बाजार ईदगाह में रहेंगे।

-नगर निगम के कनीय अभियंता बसंत कुजूर एएसआई मुरली मनोहर सिंह के साथ मटकुरिया बस्ती में रहेंगे।

झरिया

यहां 13 दंडाधिकारी तैनात हैं। थाना के साथ तीन गश्ती दस्ता के अलावा नूरी मस्जिद, अमलापाड़ा, पोद्दारपाड़ा, बड़ी मस्जिद, हुसैनाबाद मस्जिद, कोयरी बांध, सुराटांड़ मोड़, एना इस्लामपुर, होरलाडीह मोड़ में दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

कतरास

यहां नौ दंडाधिकारी तैनात हैं। थाना के साथ गश्त दस्ता के अलावा छाताबाद, मस्जिद पंट्टी, छरदारडीह, गुहीबांध, पतराकुली, श्यामडीह मोड़, मालकेरा, रामपुर में दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

बरवाअड्डा

यहां 10 दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त हैं। थाना के साथ गश्त दस्ता के अलावा सिमलाटांड, नावाटांड़, मुरईडीह, चरक पत्थर, कुर्मीडीह, सुसनीलेवा, कसियाटांड़, कारालंगा में भी दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

निरसा

यहां सात दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त हैं। थाना के साथ गश्त दस्ता के अलावा निरसा चौक, कंचनडीह, पांड्रा चौक, भागाबांध, मदनपुर में भी दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.