Axis Bank Case : 19 राज्यों में ट्रांसफर हुए डेढ़ करोड़ रुपये, करीब सौ खाताधारियों से पूछताछ करेगी पुलिस Dhanbad News
डेढ़ करोड़ रुपये करीबन सौ से अधिक लोगों के खाते में ट्रांसफर होने की बात कही जा रही है। वे सभी लोग विभिन्न राज्यों के हैं। लिहाजा उनलोगों से भी पुलिस पूछताछ करेगी।
धनबाद, जेएनएन। कोऑपरेटिव बैंक से डेढ़ करोड़ निकासी मामले में पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। इस कांड का खुलासा करने में पुलिस को वक्त लग सकता है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि जिन लोगों के खाते में रकम ट्रांसफर हुए हैं उसका धनबाद से क्या कनेक्शन है। तकरीबन सौ से अधिक लोगों के खाते में रकम ट्रांसफर होने की बात कही जा रही है।
वे सभी लोग विभिन्न राज्यों के हैं। लिहाजा उनलोगों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। फिलहाल तकनीकि जांच को भी पुलिस प्राथमिकता दे रही है। कुछ बिंदुओं पर पुलिस को सुराग मिले हैं जिसके आधार पर अनुसंधान सही दिशा में चलने का पुलिस ने दावा कर रही है। इस मामले में साइबर कई विशेषज्ञों को लगाया गया है जो हरेक पहलुओं पर छानबीन कर रही है। एसएसपी अखिलेश बी वारियर खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
मालूम हो कि बगैर रिक्वेस्ट फॉरवर्ड के ही एक्सिस बैंक से कॉपरेटिव बैंक के 1.5 करोड़ रुपये निकासी हो गई है। यह राशि अलग-अलग राज्यों में 19 बार में ट्रांसफर हुए हैं। उसके बाद भी तकरीबन आधा दर्जन बार रकम ट्रांसफर का प्रयास हुआ मगर मामला उजागर होने के बाद तत्काल बैंक प्रबंधन के द्वारा खाता फ्रिज कर दिया गया है। राशि 28 व 29 मई को निकासी हुई है। कोऑपरेटिव बैंक के सीटीओ रमण श्रीवास्तव ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।