Move to Jagran APP

Isolation Ward में भर्ती महिला मरीज से दुष्कर्म का प्रयास, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा व तोड़फोड़

Spectrum Hospital Dhanbad में भर्ती महिला मरीज के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ। पीड़िता ने कुमारधुबी ओपी में इसकी लिखित शिकायत की है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 10:57 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2020 11:01 PM (IST)
Isolation Ward में भर्ती महिला मरीज से दुष्कर्म का प्रयास, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा व तोड़फोड़
Isolation Ward में भर्ती महिला मरीज से दुष्कर्म का प्रयास, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा व तोड़फोड़

धनबाद, जेएनएन। शहर के कुमारधुबी-मैथन रोड़ स्थित स्पेक्ट्रम अस्पताल में एक महिला मरीज के साथ शनिवार देर रात दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इससे आक्रोशित मरीज के परिजनों व अन्य लोगों ने रविवार को अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ की गई। लोगों ने आरोपित अस्पताल स्टॉफ जयंतो मुखर्जी की जमकर पिटाई की। सूचना पाकर कुमारधुबी थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और आरोपित को पकड़कर ओपी ले आई। पीड़िता ने कुमारधुबी ओपी में इसकी लिखित शिकायत की है। आरोपित ने अपना गुनाह कबूल किया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला तेज बुखार का इलाज कराने को स्पेक्ट्रम अस्पताल में भर्ती हुई। उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। शनिवार रात महिला ने पैर में दर्द की शिकायत की। देर रात दाई आकर पैर व पूरा बदन दबाने लगी। इस दौरान आरोपित स्टॉफ और एक डॉक्टर भी वहां मौजूद थे। आरोपी स्टॉफ व कथित डॉक्टर ने फायदा उठाकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। इसी बीच पास में सोई अन्य महिला मरीज जग गई और हो-हल्ला करने लगी। यह देख स्टॉफ व डॉक्टर वहां से भाग गए। महिला का पति आइसोलेशन वार्ड के बाहर ही बैठा था। हल्ला सुनकर दौड़े-दौड़े अंदर पहुंचा तो पत्नी ने राेते-रोते पूरी घटना अपने पति को बताई। इसपर महिला के परिजन व अन्य लोग आक्रोशित हो गए।

आक्राेश में लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। आइसोलेशन वार्ड के गेट का शीशा तोड़ दिया। एक अन्य वार्ड का गेट को भी तोड़ दिया। मौके पर पकड़ाए आरोपित स्टॉफ की जमकर धुनाई भी की। इस बीच अस्पताल में मारपीट की सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया तथा आक्रोशित लोगों से आराेपित स्टॉफ को हिरासत में लेकर ओपी ले आई। उसके बाद पीड़ित महिला व उसके परिजन भी कुमारधुबी ओपी पहुंचे। फिर महिला ने दुष्कर्म के प्रयास की लिखित शिकायत की। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपित स्टॉफ जयंतो मुखर्जी ने कबूल किया कि नशे की हालत में उससे गलती हुई।

महिला को दो लाख रुपए की पेशकश : पीड़ित महिला को दो लाख लेकर मामला रफादफा करने की पेशकश की गई। महिला ने आरोप लगाया कि अपस्ताल प्रबंधन की ओर से एक महिला ने मामला रफादफा करने के लिए दो लाख की पेशकश की थी। वहीं, महिला के पति व उसके समर्थकों ने अस्पताल में ताला लगाने और मेडिकल स्टॉफ व डॉक्टर का सर्टिफिकेट जांच करने की मांग की है।

कुमारधुबी ओपी में उलझ पड़े आरोपित पक्ष : रविवार सुबह आरोपित व पीड़िता पक्ष के लोग कुमारधुबी ओपी में ही आपस में उलझ गए। इसके बाद एसडीपीओ विजय कुशवाहा ने दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर शांत कराया। आरोपित पक्ष के एक युवक ने एसडीपीओ से बदतमीजी की भी कोशिश की। हालांकि, उसे पुलिस के जवान ने धक्का देकर ओपी से बाहर कर दिया।

इस तरह की घटना नहीं हो सकती है। साजिश के तहत अस्पताल को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। -जयंती चक्रवर्ती, प्रबंधक, स्पेक्ट्रम अस्पताल।

पीड़िता की लिखित शिकायत मिली है। एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -विजय कुशवाहा, एसडीपीओ, निरसा अंचल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.