Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election की तैयारी ने पकड़ी गति, निर्वाचन पदाधिकारियों की सूची जारी Dhanbad News

38 - सिंदरी के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी गोबिंदपुर अंचल अधिकारी गोबिंदपुर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी बलियापुर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 12:53 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 12:53 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election की तैयारी ने पकड़ी गति, निर्वाचन पदाधिकारियों की सूची जारी Dhanbad News
Jharkhand Assembly Election की तैयारी ने पकड़ी गति, निर्वाचन पदाधिकारियों की सूची जारी Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 के लिए धनबाद जिले में सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी एवं बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के लिए रिटर्निंग ऑफिसर की सूची जारी की गई है। भारत निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार सचिव अरविंद आनंद ने 38 - सिंदरी के लिए अपर समाहर्ता, 39 - निरसा के लिए विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, 40 - धनबाद अनुमंडल पदाधिकारी, 41 - झरिया अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था), 42 - टुंडी भूमि सुधार उप समाहर्ता तथा 43 - बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के लिए निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्व नियोजन (डीआरडीए) रिटर्निंग ऑफिसर होंगे।

loksabha election banner
  • सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की प्रतिनियुक्ति
  1. 38 - सिंदरी के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी गोबिंदपुर, अंचल अधिकारी गोबिंदपुर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी बलियापुर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे।
  2. 39 - निरसा के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी निरसा, अंचल अधिकारी निरसा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी एगारकुंड सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे।
  3. 40 - धनबाद के लिए उप समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी से द्वितीय, प्रखंड विकास पदाधिकारी धनबाद एवं अंचल अधिकारी धनबाद सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे।
  4. 41 - झरिया के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी धनबाद, अंचल अधिकारी बलियापुर एवं अंचल अधिकारी झरिया सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे।
  5. 42 - टुंडी विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी टुंडी, अंचल अधिकारी पूर्वी टुंडी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी तोपचांची सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे।
  6. 43 - बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के लिए अंचल अधिकारी तोपचांची, प्रखंड विकास पदाधिकारी बाघमारा एवं अंचल अधिकारी बाघमारा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.