Move to Jagran APP

अखिलेश बने धनबाद के नए एसएसपी, किशोर कौशल भेजे गए पीटीसी Dhanbad News

हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही बड़े पैमाने पर जिलों में पुलिस अधीक्षकों को बदले जाने की चर्चा चल रही थी। धनबाद के एसएसपी किशोर काैशल के भी बदले जाने की चर्चा थी।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 28 Apr 2020 11:15 PM (IST)Updated: Wed, 29 Apr 2020 01:45 PM (IST)
अखिलेश बने धनबाद के नए एसएसपी, किशोर कौशल भेजे गए पीटीसी Dhanbad News
अखिलेश बने धनबाद के नए एसएसपी, किशोर कौशल भेजे गए पीटीसी Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। झारखंड सरकार ने धनबाद के एसएसपी किशोर कौशल का तबादला कर दिया है। किशोर को पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज पद्मा हजारीबाग भेजा गया है। अब चतरा के एसपी अखिलेश बी वरियार धनबाद के नए एसएसपी होंगे।

loksabha election banner

पिछले साल दिसंबर में झारखंड में सत्ता परिवर्तन हुआ था। रघुवर दास के स्थान पर हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने। हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही बड़े पैमाने पर जिलों में पुलिस अधीक्षकों को बदले जाने की चर्चा चल रही थी। 4 महीने बाद हेमंत सरकार ने बड़े पैमाने पर मंगलवार को आइपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की। इसकी जद में धनबाद के एसएसपी किशोर काैशल भी आ गए। उन्हें पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज, पद्मा, हजारीबाग भेजा गया है।

भारतीय पुलिस सेवा के 35 आइपीएस अफसरों का एक साथ ट्रांसफर किया गया है। कई जिलों के एसपी बदले गए हैं। कानून व्‍यवस्‍था की गिरती साख को लेकर झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला किया है। हाल के दिनों में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल और नए डीजीपी के आने के बाद इतने बड़े पैमाने पर तबादले की संभावना पहले ही जाहिर की जा रही थी। झारखंड में सत्ता बदलने के बाद से ही धनबाद के एसएसपी किशोर काैशल के बदले जाने की चर्चा थी। ये तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के गुड बुक में थे। हालांकि सरकार बदलने के बाद किशोर काैशल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नजरों में अच्छा काम कर रहे थे। भाजपा विधायक ढुलू महतो को शिकंजे में कसने के लिए पूरी ताकत लगा दी। भाजपा ने किशोर काैशल पर सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। इलके बाद उम्मीद की जा रही थी कि इससे सरकार की कृपा बनी रहेगी। लेकिन जिला के बदले पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज भेज दिया गया है।

यहां देखें तबादले की पूरी सूची

     डीआइजी

  1. अखिलेश कुमार झा : विशेष शाखा से रांची, पलामू का अतिरिक्त प्रभार।
  2. अमोल होमकर वीनूकांत : रांची से हजारीबाग।
  3. राजकुमार लकड़ा : दुमका से गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन।
  4. कुलदीप द्विवेदी : कोल्हान से झारखंड जगुआर।
  5. पंकज कंबोज : हजारीबाग से एसीबी।

एसपी से डीआइजी में प्रोन्नति के बाद स्थानांतरण

  1. ए. विजया लक्ष्मी : एसपी एटीएस से डीआइजी कार्मिक, डीआइजी बजट का अतिरिक्त प्रभार।
  2. नरेंद्र कुमार सिंह : एसपी देवघर से डीआइजी दुमका।
  3. राजीव रंजन सिंह : एसपी पाकुड़ से डीआइजी कोल्हान।
  4. शैलेंद्र कुमार सिन्हा : एसपी एसटीएफ से डीआइजी रेल।
  5. सुदर्शन प्रसाद मंडल : एसपी सीएम सुरक्षा विशेष शाखा से डीआइजी सीएम सुरक्षा विशेष शाखा।

एसपी रैंक

  1. अनूप बिरथरे : एसएसपी जमशेदपुर से समादेष्टा जैप-9 साहिबगंज।
  2.  सुनील भास्कर : एसपी सीआइडी से एसपी एससीआरबी।
  3. पटेल मयूर कन्हैयालाल : एसपी हजारीबाग से समादेष्टा जैप-8 पलामू। समादेष्टा आइआरबी-10 पलामू का अतिरिक्त प्रभार।
  4. एम. तमिल वाणन : एसपी कोडरमा से एसएसपी जमशेदपुर।
  5. वाइएस रमेश : एसपी दुमका से एसपी गोड्डा। इन्हें समादेष्टा आइआरबी-8 का अतिरिक्त प्रभार।
  6.  कार्तिक एस. : एसपी सरायकेला-खरसांवा से एसपी हजारीबाग। इन्हें समादेष्टा जैप-7 हजारीबाग का अतिरिक्त प्रभार।
  7. अश्विनी कुमार सिन्हा : एसपी गढ़वा से एसपी विशेष शाखा।
  8. शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल : एसपी गोड्डा से एसपी झारखंड जगुआर। एसपी एटीएस का अतिरिक्त प्रभार।
  9. मोहम्मद अर्शी : एसपी अभियान नक्सल से एसपी सरायकेला-खरसांवा।
  10. प्रियदर्शी आलोक : एसपी लोहरदगा से समादेष्टा जैप-3, गोविंदपुर धनबाद।
  11. किशोर कौशल : एसएसपी धनबाद से एसपी जेएपीटीसी पद्मा। एसपी जेपीए का भी प्रभार।
  12. अखिलेश बी. वारियर : एसपी चतरा से एसएसपी धनबाद।
  13. अंजनी कुमार झा : एसपी सीआइडी हैं। इन्हें एसपी आइटीएस का अतिरिक्त प्रभार।
  14. अंबर लकड़ा : समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन से एसपी दुमका। इन्हें समादेष्टा एसआइआरबी-1 दुमका का अतिरिक्त प्रभार।
  15. हरिलाल चौहान : एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं को समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन का अतिरिक्त प्रभार।
  16. प्रियंका मीणा : एसपी आइटीएस से एसपी लोहरदगा।
  17. अमन कुमार : एसपी साहिबगंज से एसपी सीटीसी मुसाबनी।
  18. अनुरंजन किस्पोट्टा : एसपी जेएपीटीसी पद्मा से एसपी साहिबगंज।
  19. मणिलाल मंडल : एसपी एसीबी से एसपी पाकुड़।
  20. आनंद प्रकाश : एसपी विशेष शाखा से एसपी रेल जमशेदपुर।
  21. एहतेशाम वकारिब : एसपी रेल जमशेदपुर से एसपी कोडरमा।
  22. खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव : एसपी एससीआरबी एसपी गढ़वा।
  23. पीयूष पांडे : एसपी ग्रामीण जमशेदपुर से एसपी देवघर। इन्हें समादेष्टा जैप-5 का अतिरिक्त प्रभार।
  24. सौरभ : एसपी सिटी रांची को एसपी ग्रामीण रांची का अतिरिक्त प्रभार।
  25. ऋषभ कुमार झा : एसपी ग्रामीण रांची से एसपी चतरा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.