धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव मो. मुमताज अली ने झरिया विधानसभा से विजय यादव के सपा प्रत्याशी होने की घोषणा की। इस दौरान विजय ने बताया कि सपा नेता अखिलेश यादव व डिंपल बनियाहीर में एक सभा करेंगे। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को कमर कस कर चुनाव मैदान में उतरने की अपील की।
मो. मुमताज ने कहा कि इस बार के चुनाव में बेरोजगारी, विस्थापन मुख्य मुद्दा होगा। झारखंड विधानसभा चुनाव में सपा 25 सीटों पर अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी। पहले तीन चरणों के चुनाव के 15 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिये गये हैं। चौथे व पांचवें चरण के चुनाव के लिए भी 10 सीटों की घोषणा जल्द की जाएगी।
विजय ने कहा कि सपा के स्टार प्रचारक के रूप में अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, ङ्क्षडपल यादव, प्रो. रामगोपाल यादव आदि होंगे। अखिलेश व डिंपल बनियाहीर में एक सभा करेंगे। मो. मुमताज ने कहा कि निरसा विधानसभा से अवधेश तिवारी, बोकारो से मुमताज अली, धनबाद से मेराज खान चुनावी मैदान में उतरेंगे।
गौरतलब है कि झरिया विधानसभा सीट पर भाजपा-कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के नामों की घोषणा कर दिए हैं। भाजपा ने विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने रागिनी की ही देवरानी व पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह को झरिया के चुनावी रण में उतारा है। सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे विजय यादव का मुकाबला एक ही घराने की इन दो बहुओं से हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
1952 से 2019 तक इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की हर जानकारी के लिए क्लिक करें।