Move to Jagran APP

लगातार तीसरी बार बने मंटू महतो आजसू जिलाध्यक्ष, दिया शिक्षा और रोजगार पर जोर

जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि मेरा एक ही लक्ष्य है। सुदेश बाबू के द्वारा झारखंड एवम झारखंडियों के लिए हरेक स्तर से विकास किया जाए। धनबाद के घर-घर तक आजसू पार्टी को पहुचाने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही जिले में अशिक्षित लोगों को शिक्षा से जोड़ा जाए।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 10:06 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 10:06 AM (IST)
लगातार तीसरी बार बने मंटू महतो आजसू जिलाध्यक्ष, दिया शिक्षा और रोजगार पर जोर
अध्यक्ष बनने पर मंटू महतो का स्वागत करते आजसू समर्थक ( फोटो जागरण)।

जासं, धनबाद। आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो एवम पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत के द्वारा पुरे झारखंड की 24 जिला के जिलाध्यक्ष की घोषणा मंगलवार को किया गया। जिसमें धनबाद जिला के लगातार तीसरी बार सदानंद महतो उर्फ मंटू महतो को जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी पार्टी ने दी। जिम्मेवारी मिलने के उपरांत उनके आवास पर गुलदस्ता एवम मिठाई खिलाकर केंद्रीय सदस्य कुल्लू चौधरी एवम केंद्रीय सदस्य रतिलाल महतो के साथ धनबाद महानगर उपाध्यक्ष संतोष पासवान, नगर अध्यक्ष जितू पासवान, प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता, प्रमोद संथालिका आदि ने बधाई दी।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि मेरा एक ही लक्ष्य है। सुदेश बाबू के द्वारा झारखंड एवम झारखंडियों के लिए हरेक स्तर से विकास किया जाए। तथा धनबाद जिला के घर-घर तक आजसू पार्टी को पहुचाने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही जिले में अशिक्षित लोगों को शिक्षा से जोड़ा जाए। ताकि उनके बच्चे शिक्षित होकर बेहतर जीवन यापन कर सकें। उन्होंने कहा कि किस प्रकार विनोद बाबू का कहना था पढ़ो और लड़ो उसी उद्देश के साथ कार्य किया जाएगा। हमारे समाज में ऐसे कई युवा है जो अच्छी खासी डिग्री लिए हुए बेरोजगार है। वैसे युवाओं के लिए रोजगार के लिए पहल की जाएगी। क्योंकि शिक्षा और रोजगार से ही हमारे समाज की तस्वीर बदलेगी।  

बलियापुर में विनोद बाबू के मुक्तिधाम का किया जाएगा विस्तार निर्माण

बताया गया कि झारखंड राज्य अलग गठन करने में विनोद बाबू की महत्वपूर्ण भूमिका थी। उनके मुक्तिधाम बलियापुर में उनकी समाधि स्थल पर विस्तार पूर्वक मुक्तिधाम का निर्माण किया जाएगा। ताकि सिंदरी विधानसभा में विनोद बाबू के नाम से बलियापुर का नाम से परिचित हो। इसके लिए आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने भी पूर्व में रैली के दौरान यह बात कही थी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.