खेड़ाबेड़ा जलापूर्ति चालू करने की मांग पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
गोमो बाजार : खेड़ाबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना से आपूर्ति चालू कराने की मांग पर रविवार को ग
गोमो बाजार : खेड़ाबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना से आपूर्ति चालू कराने की मांग पर रविवार को ग्रामीणों ने चैता पंचायत सचिवालय के सामने बर्तन के साथ प्रदर्शन किया। मुखिया प्रेमचंद्र महतो का घेराव कर पीएचईडी के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। आंदोलन का नेतृत्व लक्ष्मी देवी कर रही थीं। महिला, पुरुष व बच्चे अपने-अपने हाथों में पानी का बर्तन लिए सचिवालय के सामने पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे।
ग्रामीणों का कहना था कि पूरे पंचायत में कुल छह सौ घरों में पानी की संयोग है। पिछले 14 अगस्त से खेड़ाबेडा जलापूर्ति योजना से दर्जनों गांव में जलापूर्ति ठप है। जिससे पूरे गांव के लोग पानी की समस्या को लेकर परेशान हैं।
जलापूर्ति योजना से पंचायत के खेड़ाबेड़ा, चैता, केशलपुर रविदास टोला, ़िखरबारी, आदिवासी टोला, मंडल टोला, कर्मकार टोला, तुरी बस्ती आदि इलाके में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। मुखिया प्रेमचंद महतो आंदोलनकारियों से मिले और उन्हें पानी की समस्या से शीघ्र निदान दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए और अपने-अपने घर चले गये।
सोनी कुमारी, मीणा कुमारी, पार्वती देवी, अंजली कुमारी, ममता कुमारी, रोहणी देवी, भगिया देवी, योशदा देवी, गंगिया देवी, बसंती देवी, कौशल्या देवी, आरती देवी, कमली देवी, नरेश महतो, कन्हाई महतो आदि शामिल थे।