Move to Jagran APP

घर लौटीं दोनों गुमशुदा बहनें गढ़ रही कहानी, परिजनों को भी पहचाने से इंकार

पुलिस हिरासत में नीरज ने पुलिस को बताया है कि तीन अक्टूबर को आरती बेकारबांध में रात को अकेले भटक रही थी। इस बीच उसकी मुलाकात उससे हुई। उस वक्त लड़की काफी घबड़ाई हुई थी

By mritunjayEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 12:30 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 12:30 PM (IST)
घर लौटीं दोनों गुमशुदा बहनें गढ़ रही कहानी, परिजनों को भी पहचाने से इंकार
घर लौटीं दोनों गुमशुदा बहनें गढ़ रही कहानी, परिजनों को भी पहचाने से इंकार

धनबाद, जेएनएन।शहर के सटे भूली से 27 अक्टूबर को अपने घर से गायब दोनों बहनें वापस लाैट आई हैं। इसी के साथ किसी अनहोनी की आशंका से परेशान परिजनों ने राहत की सांस ली है। लेकिन, दोनों बहनों के गायब होने और घर लाैटने की कहानी में कई ट्विस्ट और टर्न हैं। पहले तो एक बहन ने परिजनों को पहचाने से ही इंकार कर दिया। पुलिस की सख्ती के बाद परिजनों को पहचाना। 

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार दोनों प्रेम जाल में फंसकर प्रेमी के साथ घर से निकली थी। इसमें दोनों को धोखा हुआ। इसके बाद छोटी बहन तो तीन अक्टूबर को ही घर लौट आई वहीं बड़ी बहन को पुलिस ने पुराना बाजार से बरामद किया है। बड़ी बहन के साथ नीरज नामक युवक को भी पकड़कर भूली पुलिस थाना लाई है। महत्वपूर्ण बात है कि पूछताछ के दौरान दोनों बहनें पुलिस को कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। 

प्रारंभिक पूछताछ में छोटी बहन ने पुलिस को बताया था कि 27 अक्टूबर को वह बॉयफ्रेंड अरमान से मिलने के लिए बड़ी बहन को लेकर निकली थी। उस दिन वह बॉयफ्रेंड के साथ पूजा टॉकीज में सिनेमा भी देखी और दो रात स्टेशन में ही रुक गई। तीसरे दिन पांडरपाला का एक युवक बड़ी बहन को मिला जिसके साथ वह कहीं चली गई। इस बीच छोटी बहन अकेले रह गई। वह अपनी बड़ी बहन की खोजबीन करती रही। जब वह नहीं मिली तो अपने घर लौट गई। 

इधर बड़ी बहन अपनी कहानी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। पुलिस ने उससे काफी कुछ पूछने की कोशिश की लेकिन वह हर बार अलग-अलग कहानी गढ़ पुलिस को बरगलाने की कोशिश कर रही थी। पहले तो वह अपने को बंगाल की रहनेवाली बताई और अपने माता-पिता को भी पहचानने से इन्कार कर दिया परंतु जब पुलिस सख्त हुई तो उसने परिजनों को पहचाना लेकिन कुछ भी बताने से साफ इनकार कर दिया। भूली पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है।

माता-पिता के मृत्यु का बहाना बना नीरज से मांगी थी मोबाइल : पुलिस हिरासत में नीरज ने पुलिस को बताया है कि तीन अक्टूबर को आरती बेकारबांध में रात को अकेले भटक रही थी। इस बीच उसकी मुलाकात उससे हुई। उस वक्त लड़की काफी घबड़ाई हुई थी उसने अपना पता कोलकाता बताया और कहने लगी कि एक दुर्घटना में उसके माता-पिता की मृत्यु हो गई है। चाचा को फोन पर सूचना देना है यह कहकर उसने उससे मोबाइल मांगा। लड़की की परेशानी देख वह उसे अपने घर ले गया और अपनी मां से मिलाया। मां ने उसे ढांढ़स बंधाया और कहा कि तुम खुद को अकेली मत समझो। थोड़ी बड़ी हो जाओगी तो अपने बेटे से शादी करवा देंगे। उस दिन से बड़ी बहन नीरज के घर में रह रही थी। रविवार को वह बेकारबांध से पुराना बाजार किसी से मिलने गई थी। तभी कुछ लोगों ने उसे पहचान लिया और भूली पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस भी पहुंची और लड़की को बरामद कर थाना ले आई साथ में वह जिस नीरज के घर ठहरी थी उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.