Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : एडीआर ने जारी किया वर्तमान विधायकों के कार्यों का आकलन, सबसे पीछे साइमन

एडीआर ने झारखंड इलेक्शन वाच नाम से निर्वतमान विधायकों के कार्यों का आकलन करते हुए अपनी रिपोर्ट जारी की है। जिसमें विधायकों द्वारा सदन में पूछे गए सवालों के बारे में बताया गया है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 06:22 PM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 01:54 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : एडीआर ने जारी किया वर्तमान विधायकों के कार्यों का आकलन, सबसे पीछे साइमन
Jharkhand Assembly Election 2019 : एडीआर ने जारी किया वर्तमान विधायकों के कार्यों का आकलन, सबसे पीछे साइमन

धनबाद, (बलवंत कुमार)। Jharkhand Assembly Election 2019 पांचवी विधानसभा चयन को लेकर चुनाव प्रक्रिया चल रही है। आगामी 23 दिसंबर को चुनाव परिणाम आ जाएगा। आखिरी चरण का मतदान होना बाकी है। ऐसे में जनता विधायकों के कार्यों को लेकर भी आकलन कर रही है।

loksabha election banner

इस कड़ी में एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म (ADR) झारखंड इलेक्शन वाच नाम से निर्वतमान विधायकों के कार्यों का आंकलन करते हुए अपनी रिपोर्ट जारी की है। इसमें विधायकों द्वारा बीते पांच सालों में सदन के पटल पर पूछे गए तारांकित व अतारांकित सवालों के बारे में बताया गया है।

पांचवे चरण का मतदान संताल के 16 विधानसभा सीटों पर होना है। इन सीटों पर मंत्री लुईस मरांडी, रणधीर सिंह, नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन समेत अधिकांश पुराने दिग्गज चुनाव लड़ रहे हैं। एडीआर ने इस क्षेत्र के 16 विधायकों में से 13 के प्रदर्शन और कार्यों को लेकर रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, मंत्री रणधीर सिंह और मंत्री लुईस मरांडी के कार्यों का आकलन रिपोर्ट नहीं है।

विधानसभा में संताल के विधायकों द्वारा पूछे गए सवाल :

विस क्षेत्र - विधायक - पार्टी - सवाल

पोडैयाहाट - प्रदीप यादव - झाविमो - 171

पाकुड़ - आलमगीर आलम - कांग्रेस - 164

महागामा - अशोक कुमार - भाजपा - 137

जामताड़ा - इरफान अंसारी - कांग्रेस - 126

नाला - रविंद्रनाथ महतो - झामुमो - 119

राजमहल - अनंत ओझा - भाजपा - 107

शिकारीपाड़ा - नलिन सोरेन - झामुमो - 89

बोरियो - ताला मरांडी - भाजपा - 87

गोड्डा - अमित मंडल - भाजपा - 82

महेशपुर - स्टीफन मरांडी - झामुमो - 74

जरमुंडी - बादल पत्रलेख - कांग्रेस - 44

जामा - सीता सोरेन - झामुमो - 19

लिट्टीपाड़ा - साइमन मरांडी - 12

चौथी विधानसभा की स्थिति :

पूछे गए तारांकित सवाल - 4489

पूछे गए अतारांकित प्रश्न - 1709

पेश हुए बिल - 130

पास हुए बिल - 126

कुल सत्र - 16

कुल बैठकें - 128


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.