सड़क हादसे में दो जख्मी, भाजपा नेता की हालत नाजुक Dhanbad News
बाइक सवार और विकास सिन्हा दोनों ही कुछ दूर तक घिसटते चले गए। दोनों के सिर में चोटें आई है। बाइक सवार को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
धनबाद, जेएनएन। सड़क हादसे में भाजपा नेता विकास कुमार सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गए। सिन्हा शुक्रवार की रात सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक उनके बगल से गुजरी। बाइक का एक्सीलेरेटर उनके जैकेट की जेब में फंस गया। बाइक अनियंत्रित हो गई।
बाइक सवार और विकास सिन्हा दोनों ही कुछ दूर तक घिसटते चले गए। दोनों के सिर में चोटें आई है। बाइक सवार को इलाज के बाद घर भेज दिया गया, जबकि विकास सिन्हा अशर्फी हॉस्पीटल में गंभीर अवस्था में इलाजरत हैं। वे जिला कार्यसमिति सदस्य और खाद्य आपूर्ति विभाग के निगरानी समिति के सदस्य हैं। सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा समेत वरीय भाजपा नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के बाबत जानकारी ली।