राजगंज सड़क हादसे में कर्णपुरा के युवक की मौत
राजगंज शनिवार रात जीटी रोड पर हुए सड़क हादसे में कर्णपुरा निवासी 40 वर्षीय कैलाश महतो की मौत हो गई। भारी वाहन की चपेट में आने से शव क्षत-विक्षत हो गया था।
राजगंज : शनिवार रात जीटी रोड पर हुए सड़क हादसे में कर्णपुरा निवासी 40 वर्षीय कैलाश महतो की मौत हो गई। भारी वाहन की चपेट में आने से शव क्षत-विक्षत हो गया था। कैलाश का सिर्फ पैर ही दिख रहा था, शरीर का अन्य हिस्सा पूरी तरह बिखर गया था। घटना रात 11 बजे उसके घर से थोड़ी दूरी पर हादसा हुआ लेकिन परिजनों को सुबह तीन बजे हादसे की जानकारी हुई। सड़क पर गुजरने वाले लोगों का ध्यान भी उधर नहीं गया। देर रात तक जब कैलाश घर नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास में खोजबीन शुरू की। रात करीब तीन बजे सड़क पर शव बिखरा देख परिजन वहां पहुंचे। कपड़ा और चप्पल से शव की पहचान की गई। सड़क के किनारे सब्जी भी बिखरा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।
बताया जा रहा है कि कैलाश बगल की बस्ती से अपने घर लौटने के लिए सड़क पार कर रहा था। डिवाइडर पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में वह आ गया। इसके बाद कई वाहन उसे रौंदते रहे, जिससे शरीर का चिथड़ा उड़ गया। वह छोटानगरी पंचायत के पूर्व मुखिया नरेश महतो का बहनोई था। उसे एक बेटा और दो बेटी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।