Move to Jagran APP

Corona Vaccination Drive: धनबाद में लाभुकों की संख्या 12 लाख से पार, जानें आज कहां-कहां मिलेगी वैक्सीन

Corona Vaccination Drive धनबाद में तेजी से कोरोना टीकाकरण अभियान चल रहा है। अब तक 12 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाा जा चुका है। सोमवार को धनबाद में 42 केंद्रों पर टीका लगाए जाएंगे। इसकी जानकारी ट्वीट कर उपायुक्त संदीप सिंह ने दी है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 08:57 AM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 09:07 AM (IST)
Corona Vaccination Drive: धनबाद में लाभुकों की संख्या 12 लाख से पार, जानें आज कहां-कहां मिलेगी वैक्सीन
कोरोना टीका के लिए कतार में खड़े लोग ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता धनबाद। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तेजी से टीकाकरण अभियान चल रहा है। धनबाद जिले में सोमवार को कोरोना रोधी टीकाकरण 12 लाख को पार हो गया। 12 लाख के टीकाकरण क्लब में अब धनबाद भी शामिल हो गया है। अब 12,04, 145 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसके साथ ही धनबाद तीसरा जिला बन गया, जहां पर अब तक 12 लाख टीकाकरण हो गया है। वहीं, रांची को पीछे करते हुए पूर्वी सिंहभूम एक नंबर पर आ गया है। यहां अब तक 16.68 लाख लोगों ने टीका लिया है। वहीं, दूसरे नंबर पर आने वाले रांची में अब तक 16.32 लाख लोगों ने वैक्सीन ली है। जिला टीकाकरण पदाधिकारी डा. विकास राणा ने बताया कि टीकाकरण के लिए लोगों में तेजी से रुझान बढ़ा है। यही कारण है कि इसकी रफ्तार तेज हुई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 900 से ज्यादा टीकाकरण केंद्र अस्थाई तौर पर बनाए गए हैं। इसमें स्थाई तौर पर 80 टीकाकरण केंद्र हैं। मंगलवार को धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में टीकाकरण केंद्र खोले गए हैं। उपायुक्त ने ट्वीट कर जानकारी दी है। 

loksabha election banner

9.12 लाख लोगों ने लिया पहला डोज

जिला में अब तक 9.12 लाख लोगों ने अपना पहला डोज लिया है। इसमें 18 से 44, 44 से 59 और 60 वर्ष के सभी लाभुक शामिल हैं। वहीं, 2.91 लाख लोगों ने अब तक दूसरा डोज लिया है। दूसरे डोज लेने वाले लोगों की संख्या फिलहाल कम है। ऐसे में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोशिश कर रहा है, कि समय पर लोगों को दूसरा डोज मुहैया कराया जाए इसके लिए अलग से कैंप निर्धारित किए जा रहे हैं।

टीका लेने में महिलाएं पहुंच रही है केंद्र

धनबाद में निकाल लेने में महिलाएं भी अब तेजी से आगे बढ़ने लगी हैं। अप्रैल-मई में जहां महिलाओं का टीका लेने का प्रतिशत मात्र 20 के आसपास था। वहीं अब इसकी संख्या बढ़कर 60 के ऊपर हो गई है। जिले में अब तक 6.74 लाख पुरुषों ने टीका लिया है, तो वहीं 5.29 लाख महिलाओं ने टीका लिया है। टीकाकरण केंद्र पर काफी संख्या में अब महिलाएं भी आ रही हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी महिलाएं टीकाकरण के लिए आगे आए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.