Move to Jagran APP

घर में चल रही थी अभिषेक के तिलक और बारात की तैयारी, माैत की सूचना पर मचा कोहराम Dhanbad News

गढ़वा के रमना में कंटेनर और स्कॉर्पियो की टक्कर में पांच लोगों को मृत्यु हो गई। मृतकों में धनबाद के गोधर का अभिषेक भी शामिल है जिसकी छह दिसंबर को शादी थी।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 08:21 AM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 08:21 AM (IST)
घर में चल रही थी अभिषेक के तिलक और बारात की तैयारी, माैत की सूचना पर मचा कोहराम Dhanbad News
घर में चल रही थी अभिषेक के तिलक और बारात की तैयारी, माैत की सूचना पर मचा कोहराम Dhanbad News

केंदुआ, जेएनएन। अभिषेक सिंह के घर में शादी की तैयारी चल रही थी। दो दिन बाद बुधवार चार दिसंबर को तिलक था। इसके दो दिन बाद छह दिसंबर को शादी थी। बिहार के औरंगाबाद में बारात जानी थी। करीब-करीब सारी तैयारी पूरी हो चुकी थी। घर में खुशियों का माहाैल था। लेकिन, होनी को कुछ और मंजूर था। रविवार की शाम की गोधर में अभिषेक का शव पहुंचा तो कोहराम मच गया। जहां खुशियों की धूम थी अचानक मातम पसर गया।

loksabha election banner

गढ़वा के रमना थाना क्षेत्र के परसवान में एनएच- 75 पर कंटेनर और स्कॉर्पियो की टक्कर में रविवार तड़के पांच लोगों को मृत्यु हो गई। मृतकों में एक धनबाद जिले के गोधर का अभिषेक भी शामिल है जिसकी छह दिसंबर को शादी थी। रांची में पोस्टमार्टम के बाद अभिषेक का शव रविवार शाम गोधर लाया गया। अभिषेक के पिता सुरेंद्र सिंह बीसीसीएल कुसुंडा एरिया के ठेकेदार हैं। अभिषेक उनका बड़ा पुत्र था। चार दिसंबर को गोधर में तिलक और छह दिसंबर को सरायढेला की सीसीडब्ल्यूओ कॉलोनी में शादी होनी थी। वह शादी का कार्ड बांटने के लिए 28 नवंबर की शाम निकला था। इसी काम के लिए गढ़वा गया था। अभिषेक की पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही के साथ रिश्तेदारी है। शनिवार की रात जिस गाड़ी से गोधर से गढ़़वा के लिए निकला था, उसे छोड़कर वह प्रशांत सिंह की स्कॉर्पियो में सवार हो गया और दुर्घटना का शिकार हो गया। सूचना मिलने पर पिता और परिजन रांची गए। इस घटना से गोधर में मातम पसरा हुआ है। अभिषेक के पिता को तो काठ मार गया। वहीं, मां, छोटा भाई और बड़ी बहन का बुरा हाल है। लोगों के अनुसार वह मृदुभाषी के साथ मिलनसार युवक था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.