Move to Jagran APP

NSUI की राजनीति में छा गई आरुषि, अब बनी गुजरात एनएसयूआइ सोशल मीडिया की प्रभारी

NSUI आरुषि धनबाद के कुसुम विहार की रहने वाली हैं। आरुषि ने बताया कि छोटे-छोटे राज्यों से युवाओं को खासकर लड़कियों को राजनीति में आगे लाना ही उनकी प्राथमिकताएं होंगी। फिलहाल अभी कोरोना काल में लोगों की जितनी मदद की जा सके जान बचा सकें यही करना है।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 09:29 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 06:16 PM (IST)
NSUI की राजनीति में छा गई आरुषि, अब बनी गुजरात एनएसयूआइ सोशल मीडिया की प्रभारी
धनबाद की आरुषि वंदन सिंह ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। झारखंड एनएसयूआइ की प्रखर प्रवक्ता धनबाद की आरुषि वंदना सिंह को दो माह के अंतराल में दूसरी बड़ी उपलब्धि मिली है। आरुषि को गुजरात एनएसयूआइ का सोशल मीडिया का प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले पिछले माह यानि मई में आरुषि को एनएसयूआइ की सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया था। गुजरात एनएसयूआइ सोशल मीडिया का प्रभारी बनाए जाने पर धनबाद समेत राज्य के वरीय एनएसयूआइ पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने ट्विटर पर आरुषि वंदना को बधाई दी।

loksabha election banner

प्रियंका गांधी को मानती रोल मॉडल

आरुषि धनबाद के कुसुम विहार की रहने वाली हैं। आरुषि ने बताया कि छोटे-छोटे राज्यों से युवाओं को खासकर लड़कियों को राजनीति में आगे लाना ही उनकी प्राथमिकताएं होंगी। फिलहाल अभी कोरोना काल में लोगों की जितनी मदद की जा सके, जान बचा सकें, यही करना है। कोविड की इस विकट स्तिथि में एनएसयूआइ पहले दिन से ही मैदान में उतरी हुई है। लड़ेंगे और जीतेंगे मुहिम के तहत पूरे देश में एनएसयूआइ कार्यकर्ता दिन रात लोगों की मदद में लगे हुए हैं। गुजरात एनएसयूआइ को और आगे बढ़ाना है। कांग्रेस पार्टी के लिए नौ साल से काम कर रही हैं। यही एक पार्टी है जो महिलाओं को उनकी मेहनत और काम को देखते हुए सम्मान देती है। प्रियंका गांधी रोल मॉडल हैं।

2013 में ज्वाइन की एनएसयूआइ

आरुषि कुसुम विहार में रहती हैं। पिता अभय सिंह के साथ-साथ पूरे परिवार को सहयोग मिला। आरुषि बताती हैं कि पार्टी के काम के लिए घर वालों से दूर रांची में रहकर पढ़ाई भी कर रही हैं और काम भी। आरुषि ने बताया कि 2013 में एनएसयूआइ ज्वाइन की थी। 2015 में एनएसयूआइ झारखंड प्रदेश संयोजक बनी। 2018 में प्रदेश कांग्रेस आइटी सेल की सदस्य बनी। 2020 में एनएसयूआइ नेशनल कॉर्डिनेटर बनी, इसके बाद सोशल मीडिया राष्ट्रीय संयोजक और अब गुजरात एनएसयूआइ सोशल मीडिया प्रभारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.