Aadhaar Trailor Released: आधार का ट्रेलर आया सामने, धनबाद की बेटी शारदा ने कास्टिंग में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
प्रख्यात सीने अभिनेता सौरभ शुक्ला संजय मिश्रा विनीत कुमार सिंह रघुवीर यादव पृथवी अभिनीत फिल्म आधार पांच फरवरी को रिलीज हो रही है। यह फिल्म धनबाद और देवघर से जुड़ी हुई है। फिल्म की पूरी शुटिंग जहां देवघर के ग्रामीण इलाकों में हुई है वहीं इसकी कास्टिंग धनबाद में हुई।
धनबाद, जेएनएन : प्रख्यात सीने अभिनेता सौरभ शुक्ला, संजय मिश्रा, विनीत कुमार सिंह, रघुवीर यादव, पृथवी अभिनीत फिल्म आधार पांच फरवरी को रिलीज हो रही है। यह फिल्म धनबाद और देवघर से जुड़ी हुई है। फिल्म की पूरी शुटिंग जहां देवघर के ग्रामीण इलाकों में हुई है, वहीं इसकी कास्टिंग धनबाद में हुई।
इसकी कास्टिंग में थियेटर ग्रुप द ब्लैक पर्ल्स धनबाद की शारदा कुमारी गिरी व लाइन प्राेड्यूसर शाहीन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आधार फिल्म का निर्माझा जीयो स्टुडियो और ए दृश्यम फिल्मस प्रोडक्शन ने किया है। इस फिल्म के मुख्य निर्माता मनीष मुंद्रा और निर्देशक सुमन घोष हैं। सुमन घोष बंगाली फिल्मों के निर्देशक रहे हैं। उनकी यह पहली हिंदी फिल्म है। जबिक निर्माता मनीषा मुंद्रा देवघर से जुड़े हुए हैं।
इस संबंध में शारदा ने बताया कि उन्होंने द आर्टिस्ट कलेक्टीव, अतुल मोंगिया और यश सिंह चौहान के सहयोग से उन्होंने झारखंड में कास्टिंग करने का काम किया। फिल्म की कहानी के संबंध में बताया कि अपने देश में आधार कार्ड को एक यूनिक पहचान पत्र के रूप में जारी किया गया है। पूरी कहानी इसी आधार कार्ड के इर्दगिर्द घुमती है। आम लोगों में आधार को लेकर उत्सुकता और उसकी आवश्यकता के द्वंद के बीच पूरी कहानी चलती है। शारदा ने बताया कि फिल्म के मुख्य पात्रों की कास्टिंग मुम्बई से हुई, जबकि शेष कलाकार धनबाद और देवघर से जुड़े हुए हैं। शारदा ने कहा कि बीत एक सालों से इस फिल्म की प्रतीक्षा थी।
यह है कहानी : आधार फिल्म की कहानी झारखंड राज्य के देवघर जिला अंतर्गत देवघर जिला के जमुआ प्रखंड के रहने वाले फरसुआ यानी विनीत की है। गांव में यह अफवाह फैलती है कि फिल्म एकटर सलमान खान आने वाले हैं, लेकिन उनकी जगह सौरव शुक्ला एक सरकारी अधिकारी बनकर आते हैं। जो लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करते हैं। आधार कार्ड बनवाने को लेकर होने वाली कड़ी मशक्कत करने के बाद किसी प्रकार से फरसुआ आधार कार्ड बनवाने वाला पहला व्यक्ति बन जाता है।
बुशान में हुआ प्रीमियर : फिल्म का प्रीमियर बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल मे अक्टूबर 2019 में हुआ। इसके बाद एमएएमआइ फिल्म फेस्टिवल मुम्बई में इसकी स्क्रीनिंग हुई। दोनों जगहों पर इस फिल्म की काफी सराहना की गई।