Jamtara में मदरसा जा रही नाबालिग का अपहरण, विरोध करने पर युवक ने लड़की की मां को धमकाया
नाबालिग की मां के अनुसार 13 वर्षीय बेटी घर से गांव के ही मकतब (मदरसा) में शनिवार की सुबह पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान गांव के सहुद अंसारी का 25 वर्षीय बेटा सफाउल अंसारी उसे बहलाकर बाइक से कहीं लेकर चला गया।
मुरलीपहाड़ी, जेएनएन। जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की अपहरण कर लिया गया है। इस संबंध में रविवार को लड़की की ने नारायणपुर थाने में पुलिस से शिकायत की है। लड़की का अपहरण उस समय किया गया जब वह मकतब में पढ़ने जा रही थी। इसी दाैरान 25 वर्षीय सफाउल अंसारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की का अरहरण कर लिया। प्राथमिकी दर्ज होने के बादे पुलिस ने लड़की की बरामदगी के लिए संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।
नाबालिग की मां के अनुसार 13 वर्षीय बेटी घर से गांव के ही मकतब (मदरसा) में शनिवार की सुबह पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान गांव के सहुद अंसारी का 25 वर्षीय बेटा सफाउल अंसारी उसे बहलाकर बाइक से कहीं लेकर चला गया। अपहरण में सहुद अंसारी के एक और पुत्र हूडिय़ा अंसारी ने भी सहयोग किया है। एक महीना पहले सफाउल अंसारी ने निकाह के लिए दबाव दिया था। उस समय इसका विरोध भी किया गया था। इसके कारण शनिवार को उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया। थाना प्रभारी ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।