Move to Jagran APP

अनार की खेती से इजरायल का टिकट

उन्नत कृषि का गुर सीखने के लिए झारखंड के किसानों का एक दल रविवार को इजरायल रवाना हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 05:58 PM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 10:27 PM (IST)
अनार की खेती से इजरायल का टिकट
अनार की खेती से इजरायल का टिकट

धनबाद : उन्नत कृषि का गुर सीखने के लिए झारखंड के किसानों का एक दल रविवार को इजरायल के लिए रवाना हुआ है। 26 सदस्यीय इस दल में धनबाद जिला अंतर्गत गोविंदपुर प्रखंड के बोरियो निवासी अब्दुल क्यूम अंसारी भी शामिल हैं। अब्दुल की विशेषता यह रही है कि उन्होंने कम पानी में अच्छी खेती करने में महारत हासिल की है। उन्होंने नई विधि का प्रयोग करते हुए मिश्रित खेती पर बल दिया। विशेष कर मौसमी सब्जियों के अलावा अनार की अच्छी खेती की। उनका यह प्रयोग ही आज उन्हें इजरायल तक पहुंचाने में कामयाब हुआ है। कृषि विभाग की मानें तो इजराइल जाने वाले दल के लिए प्रत्येक प्रखंड से सफल किसानों की सूची मांगी गई थी। इनमें से राज्य स्तर पर अब्दुल क्यूम का चयन किया गया।

loksabha election banner

इजरायल में खेती की खासियत : इजरायल का अधिकांश भू-भाग रेगिस्तान है। ऐसे में खेती करना यहां चुनौती थी। सरकार और कृषकों ने इस चुनौती को स्वीकार्य किया और कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर हुए। कम पानी, मशीनों का उपयोग और कम श्रम शक्ति का उपयोग कर यह देश आज हर कृषि करने वालों को टक्कर दे रहा है। इजरायल की इसी विशेषता को जानने और समझने के लिए झारखंड के 26 किसानों का दल इजरायल के लिए रवाना हुआ है।

खेती के अलावा मछली पालन भी : झारखंड के किसानों का यह दल केवल कृषि ही नहीं बल्कि मछली पालन, पशुपालन की भी जानकारी लेगा। अब्दूल क्यूम ने कहा कि यह उनके लिए एक अच्छा मौका। इजरायल से जो भी तौर तरीका वे सीख कर वापस आएंगे उसे झारखंड में आजमाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.