Move to Jagran APP

महिला थाना में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, मचा हड़कंप, दहेज उत्‍पीड़न में हुआ था गिरफ्तार

दहेज उत्पीड़न के एक मामले में की शिकायत महिला थाना को मिली थी। इसी शिकायत पर महिला थाना ने आरोपित को खोजना शुरू किया था। इसी कड़ी में जोड़ापोखर क्षेत्र से स्थानीय पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार किया और शनिवार को महिला थाना के सुपुर्द कर दिया।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 03:31 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 03:31 PM (IST)
महिला थाना में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, मचा हड़कंप, दहेज उत्‍पीड़न में हुआ था गिरफ्तार
रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सकों की टीम एंबुलेंस लेकर महिला थाना पहुंची।

जागरण संवाददाता, धनबाद: महिला थाना धनबाद में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने से यहां हड़कंप मचा हुआ है। मरीज को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

loksabha election banner

जोड़ापोखर क्षेत्र से स्थानीय पुलिस ने उस युवक को किया था गिरफ्तार: मामले के संबंध में बताया जाता है कि दहेज उत्पीड़न के एक मामले में की शिकायत महिला थाना को मिली थी। इसी शिकायत पर महिला थाना ने आरोपित को खोजना शुरू किया था। इसी कड़ी में जोड़ापोखर क्षेत्र से स्थानीय पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार किया और शनिवार को महिला थाना के सुपुर्द कर दिया। महिला थाना की हिरासत में आने के बाद युवक का कोरोना टेस्ट कराया गया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सकों की टीम एंबुलेंस लेकर महिला थाना पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई।

शारीरिक दूरी रख रहे थे पुलिसकर्मी, एकांत में रखा गया था युवक को: इधर महिला थाना में कोरोना पॉजिटिव के मिलने से यहां के कर्मचारी भयभीत हैं। थाना प्रभारी कुमारी विशाखा ने भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने कहा कि युवक के हिरासत में आने के बाद से ही उससे सभी पुलिसकर्मी शारीरिक दूरी बनाए हुए थे। उसे एकांत में रखा गया था। रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही चिकित्सीय टीम उसे यहां से ले गई है।

सड़कों पर मास्‍क जांच अभियान में आई तेजी: इधर, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर शनिवार को भी सड़कों पर मास्‍क जांच अभियान में तेजी नजर आई। बिना मास्‍क घूमनेवालों को मास्‍क अप कैंपेन के तहत बसों में बिठा कर गोविंदपुर स्थित जैप 3 के कैंप ले जाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.