Move to Jagran APP

कतरास, बाघमारा, महुदा इलाके में चलाया गया मास्क चेकिग अभियान

जागरण टीम कतरास बाघमारा प्रशासन की सख्ती अब सड़कों पर दिखने लगी है। पुलिस प्रशासन गाइड

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 08:12 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 08:12 PM (IST)
कतरास, बाघमारा, महुदा इलाके में चलाया गया मास्क चेकिग अभियान
कतरास, बाघमारा, महुदा इलाके में चलाया गया मास्क चेकिग अभियान

जागरण टीम, कतरास, बाघमारा: प्रशासन की सख्ती अब सड़कों पर दिखने लगी है। पुलिस प्रशासन गाइड लाइन का पालन करवाने के लिये कड़ाई से पेश आ रहे हैं। शनिवार को कतरास थाना चौंक, अंगारपथरा, सिजुआ मोड़, हरिणा चौक, महुदा, तेतुलमारी, लोयाबाद सहित आस पास के इलाके में बिना मास्क चेकिग अभियान चलाया गया। पुलिस ने कतरास थाना चौंक पर कई बाइक व टोटो सवारियों को हिदायत देकर छोड़ा। हरिणा चौंक पर बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति व बाघमारा थानेदार सूबेदार कुमार यादव के नेतृत्व में मास्क चेकिग अभियान चलाया गया। बाइक सवार लोग पुलिस को देख इधर उधर दुबकने लगे। कुछ लोगों को जवानों ने दौड़ाकर पकड़ा। मास्क नहीं पहनने पर उनको उठक बैठक करवा कर दुबारा गलती नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। वाहन सवारों के साथ राहगीरों, दुकानदारों को मास्क का उपयोग करने की हिदायत दी गई।

loksabha election banner

महुदा : महुदा पुलिस ने थाना के समीप मास्क सह हेलमेट जांच अभियान चलाया। अभियान में बिना हेलमेट व बिना मास्क पहने दर्जनों बाइक पकड़कर उससे जुर्माने की वसूली की है। कई बसों में भी यात्रियों का मास्क जांच किया गया। मास्क नहीं पहनने वालों प्रत्येक से 500 रूपये जुर्माने के राशि भी वसूल की गई। मौके पर मौजूद ट्रैफिक एएसआई डीके कश्यप ने बताया कि ये अभियान सिटी एसपी धनबाद के निर्देश पर चलाया जा रहा है। लोगों को मास्क पहनना एवं सामाजिक दूरी का पालन करना बहुत जरूरी है।

निचितपुर: ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के बड़की बौआ सात नंबर मोड़ के पास स्थानीय पुलिस ने शनिवार को मास्क जांच अभियान चलाया। बिना मास्क वाले राहगीरों को मास्क पहनने की हिदायत दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.