Move to Jagran APP

Jharkhand : केरल से जसीडीह पहुंचे 21 जिलों के 893 मजदूर, वसूला गया तय रेट से ज्यादा किराया Dhanbad News

केरल के एनार्रकुलम से शनिवार को झारखंड के 21 जिलों के 893 मजदूर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से जसीडीह स्टेशन पहुंचे। ट्रेन निर्धारित समय करीब साढ़े तीन घंटे लेट जसीडीह पहुंची।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sat, 09 May 2020 08:34 PM (IST)Updated: Sat, 09 May 2020 09:46 PM (IST)
Jharkhand : केरल से जसीडीह पहुंचे 21 जिलों के 893 मजदूर, वसूला गया तय रेट से ज्यादा किराया Dhanbad News
Jharkhand : केरल से जसीडीह पहुंचे 21 जिलों के 893 मजदूर, वसूला गया तय रेट से ज्यादा किराया Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। केरल के एनार्रकुलम से शनिवार को झारखंड के 21 जिलों के 893 मजदूर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से जसीडीह स्टेशन पहुंचे। ट्रेन निर्धारित समय करीब साढ़े तीन घंटे लेट पहुंची। जसीडीह स्टेशन पहुंचने पर मजदूरों को जिलावार ट्रेन से उतारा गया। वहां, मौजूद प्रशासनिक पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्हें खाने का पैकेट, पानी, मास्क व सैनिटाइजर दिया गया। इस दौरान शारीरिक दूरी का विशेष ख्याल रखा गया। जांच होने के पश्चात सभी को वाहनों से उनके गृह जिला के रवाना कर दिया गया।

loksabha election banner

इन श्रमिकों को ले जाने के लिए 46 वाहनों का इंतजाम किया गया था। मजदूरों के आने को लेकर स्टेशन परिसर एवं आसपास में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दंडाधिकारी व स्वास्थ्य टीम पहले से मौजूद थी। रात हो जाने के कारण काम करने में थोड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ा। ट्रेन में सबसे ज्यादा गिरिडीह जिले के 204 मजदूर और गोड्डा के 170 मजदूर सवार थे। धनबाद जिले के 10 मजदूर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वापस अपने घर लौटे हैं।

मजदूरों से वसूला गया किराया : केरल से लौटे गिरिडीह जिले के मुबारक अंसारी ने बताया कि उनसे टिकट के नाम पर 1000 रुपये लिया गया, जबकि टिकट पर 905 रुपये ही अंकित है। गिरिडीह के ही जाकिर ने भी दैनिक जागरण को बताया कि उससे 905 रुपये के टिकट के लिए 11 सौ रुपये लिया गया। ये लोग वहां दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे। इन्होंने बताया कि टिकट पर 905 रुपये दर्ज होने के बावजूद सभी से अलग-अलग किराया वसूला जा रहा था। किसी को एक हजार तो किसी 12 सौ रुपये में भी टिकट दिया गया।

ट्रेन से उतरते वक्त चेहरे पर था सुकून : लॉकडाउन के दौरान केरल में फंसे मजदूर जब जसीडीह स्टेशन पर उतरे तो उनके चेहरे पर सुकून था। इनमें से बहुत से मजदूर के पास नौकरी नहीं थी, पैसे की तंगी और खाने-पीने की समस्या से लगातार जूझ रहे इन मजदूरों को इस बात की खुशी है कि कम से कम वे अपने घर परिवार से मिल सकेंगे। एक ओर जहां काम छूट जाने का गम है, वहीं परिवार से मिलने की खुशी भी। मजदूरों ने घर वापस बुलाने के लिए प्रदेश सरकार का शुक्रिया अदा किया।

जिलावार मजदूर की संख्या

  • जिला            मजदूर की संख्या
  • पलामू            99
  • कोडरमा         21
  • गढ़वा             03
  • दुमका            14
  • गिरीडीह         204
  • धनबाद           10
  • लातेहार          71
  • पाकुड़            15
  • सिमडेगा         06
  • हजारीबाग       75
  • गोड्डा              170
  • पश्चिमी सिंभूम   44
  • पूर्वी सिंहभूम    02
  • गुमला             13
  • सरायकेला       01
  • साहेबगंज        48
  • खूंटी               05
  • रांची               55
  • लोहरदगा        35
  • जामताड़ा        01
  • बोकारो           01

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.