Move to Jagran APP

PM Modi Birthday: केक काट प्रधानमंत्री का मनाया गया जन्म दिवस, चीन को शिकस्त देने के लिए ईश्वर से की गई प्रार्थना

Narendra Modi 70th birthday झरिया नगर भाजपा की ओर से नई दुनिया में केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया गया। इस माैके पर लोगोंं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 01:11 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 01:11 PM (IST)
PM Modi Birthday: केक काट प्रधानमंत्री का मनाया गया जन्म दिवस, चीन को शिकस्त देने के लिए ईश्वर से की गई प्रार्थना
PM Modi Birthday: केक काट प्रधानमंत्री का मनाया गया जन्म दिवस, चीन को शिकस्त देने के लिए ईश्वर से की गई प्रार्थना

धनबाद, जेएनएन। Narendra Modi 70th birthday प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज (17 सिंतबर, 2020) को 70वां जन्म दिन है। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में प्रधानमंत्री के जन्म दिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। धनबाद कोयलांचल में भी भाजपा की तरफ से जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। झरिया नगर भाजपा की ओर से नई दुनिया में केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया गया। इस माैके पर लोगोंं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। पीएम के जन्मदिन को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साहित दिखे। 

loksabha election banner

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चीन को शिकस्त देगा भारत 

सिंदरी में भी प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर केक काटा गया। भाजपा सिंदरी नगर कमेटी द्वारा आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक इंद्रजीत महतो मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि पूरा देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ताकत देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है। ताकि चीन की चुनाैती से भारत निपट सके। उन्होंने कहा कि अगर युद्ध हुआ तो मोदी के नेतृत्व में भारत चीन को शिकस्त देगा। भारत 1962 का बदला ब्याज समेत चुकता करेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिनेश सिंह की अहम  भुमिका रही। इस माैके पर पूर्व नगर अध्यक्ष अरविंद खत्री, मनोज मिश्रा, नगर महामंत्री राकेश तिवारी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद पाठक, अनुसूचित जाती के जिला महामंत्री प्रकाश बाउरी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सह संयोजक ब्रिजेश सिंह, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रंजना शर्मा, अनुसूचित जाति के नगर अध्यक्ष गणपति बाउरी, सुमन चौधरी, इन्द्रमोहन सिंह आदि उपस्थित थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.