15 मिनट में 50 लोग कर पाएंगे शक्ति मंदिर में दर्शन
धनबाद शुक्रवार को पूरे जिले में नए साल का जश्न मनाया जाएगा। ऐसे में लोग मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचेंगे। विशेष कर मां दुर्गा के मंदिर शक्ति मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी एक जनवरी को लोगों की श्रद्धालुओं की भीड़ होने की संभावना है।
धनबाद : शुक्रवार को पूरे जिले में नए साल का जश्न मनाया जाएगा। ऐसे में लोग मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचेंगे। विशेष कर मां दुर्गा के मंदिर शक्ति मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी एक जनवरी को लोगों की श्रद्धालुओं की भीड़ होने की संभावना है। इसे देखते हुए शक्ति मंदिर प्रबंधन कमेटी ने कुछ निर्णय लिए हैं। इसके तहत 15 मिनट में महज 50 लोगों को ही दर्शन की अनुमति दी गई है। दर्शन को ऑनलाइन लेना होगा टोकन :
कमेटी के सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि जो लोग एक जनवरी को माता रानी का दर्शन और पूजन करना चाहते हैं, उन्हें एडवांस बुकिग करानी होगी। बुकिग के लिए ऑनलाइन सुविधा दी गई है। शक्ति मंदिर धनबाद की वेबसाइट पर जाकर नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, दर्शन का समय और दर्शन करने की तिथि दर्ज करनी होगी। इतना होने के एक टोकन जनरेट होगा। इसका प्रिंट लेकर दर्शन के लिए आना होगा। दिन भर में 29 स्लॉट :
दर्शन के लिए एक दिन में 29 स्लॉट टाइम निर्धारित किया गया है। दर्शन सुबह 5:46 से शुरू होगा, जो रात 8:15 बजे तक चलेगा। सुबह 5:46 से सुबह के 10:45 बजे तक माता रानी का दर्शन हो पाएगा। इसके बाद संध्या चार बजे से लेकर रात के 8:15 बजे तक लोग दर्शन कर सकेंगे। मंगला आरती से शुरू होगा दर्शन :
सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि एक जनवरी को दर्शन का कार्य सुबह होने वाली मंगला आरती से शुरू होगा। लोगों को पंक्तिबद्ध तरीके से दर्शन कराया जाएगा। अरोड़ा ने आग्रह किया है कि लोग अपने निर्धारित समय पर ही दर्शन के लिए मंदिर आएं। उन्होंने सभी को मास्क लगाकर आने की अपील की है और दर्शन के दौरान शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना भी अनिवार्य किया गया है।