सरिया ¨हसा में 44 आरोपित गिरफ्तार
धनबाद : सरिया के मोकामो में निषेधाज्ञा तोड़ मंदिर बनाने पर अड़ी भीड़ पर रविवार को हवाई
धनबाद : सरिया के मोकामो में निषेधाज्ञा तोड़ मंदिर बनाने पर अड़ी भीड़ पर रविवार को हवाई फाय¨रग, अश्रुगैस के गोले दागने व लाठीचार्ज हुआ था। ¨हसा के इस मामले में पुलिस ने दोनों समुदाय के 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से पांच जख्मी हैं। उनका डुमरी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाकी 39 गिरफ्तार लोगों को सरिया पुलिस ने सोमवार को प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विमलेश कुमार सहाय के आवासीय कार्यालय में पेश किया। अदालत के आदेश पर देर शाम सभी को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेजा गया। सरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण वर्मा की शिकायत पर 74 नामजद, जब्त तीनों बाइकों के मालिकों के अलावा दो हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि उपद्रवियों के हमले में सरिया थाना प्रभारी विकास पासवान समेत पांच पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। इनमें हवलदार रामप्रवेश ¨सह, छेदी लकड़ा, अशोक यादव एवं रामदेव पासवान शामिल हैं। पुलिस टीम पर हमला करने, सरकारी काम में बाधा, ¨हसा भड़काने, जान से मारने की नीयत से हमला करने, आपराधिक षड़यंत्र रचने एवं पथराव का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मालूम हो कि अल्पसंख्यक बहुल मोकामो गांव में निजी जमीन पर भगवान विश्वकर्मा का मंदिर बनाने का विरोध हो रहा था। तनाव देख प्रशासन ने निषेधाज्ञा लगाई थी। रविवार को निषेधाज्ञा तोड़ मंदिर बनाने सैकड़ों लोग पहुंचे और निर्माण शुरू किया। तब दूसरे संप्रदाय के लोगों ने भी मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार चक्र हवाई फाय¨रग की। डीसी मनोज कुमार एवं एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने वहां पहुंच उपद्रवियों की गिरफ्तारी की।
तमज र और अजमल के
घर से हथियार बरामद :
मोकामो निवासी तमजीर अंसारी एवं अजमल अंसारी के आवास से पुलिस ने बड़ी संख्या में पारंपरिक हथियार बरामद किए। अजमल अंसारी के घर से नौ एवं तमजीर अंसारी के घर से 11 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। तमजीर के घर से आधा दर्जन लोग भाग निकले। भागने के दौरान पांच लोग जख्मी हो गए।
बरामद पारंपरिक हथियार : तलवार 29, भुजाली 6, फरसा 25, बरछा 16, टांगी 1, लाठी 23, कांच की बोतल 53, पत्थर व ईट के टुकड़े 900 आदि।