Move to Jagran APP

गिरिडीह में मंदिर विवाद प्रकरण में 40 गिरफ्तार

धनबाद : गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के मोकामो में रविवार को निषेधाज्ञा तोड़ मंदिर बनाने पर अड़े

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 03:37 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 03:37 PM (IST)
गिरिडीह में मंदिर विवाद प्रकरण में 40 गिरफ्तार
गिरिडीह में मंदिर विवाद प्रकरण में 40 गिरफ्तार

धनबाद : गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के मोकामो में रविवार को निषेधाज्ञा तोड़ मंदिर बनाने पर अड़े लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवाई फाय¨रग की। इस मामले में अब तक पुलिस ने 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनको अदालत में पेश करने की तैयारी हो रही है। दूसरी ओर मोकामो में प्रतिनियुक्त किए गए दो दंडाधिकारियों को ड्यूटी से गायब रहने पर शोकॉज भी किया गया है।

prime article banner

क्या है मामला:

दरअसल पुलिस ने रविवार को मंदिर बनाने पर अड़े लोगों पर लाठीचार्ज कर अश्रुगैस के गोले भी दागे थे। इसमें तीन लोग जख्मी हो गए थे। मौके पर पहुंचे डीसी मनोज कुमार एवं एसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस ने मोकामो में संदिग्ध लोगों के घरों में छापेमारी की। कांग्रेस नेता नागेश्वर ¨सह समेत करीब 40 लोगों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने भारी मात्रा में तलवार, लाठी-डंडे बरामद किए हैं। गिरफ्तार लोगों से सरिया थाने में पूछताछ की जा रही है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में बदल गया है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। दरअसल मोकामो में एक समुदाय विशेष के लोगों की आबादी अधिक है। दूसरी ओर वासुदेव मिस्त्री अपनी जमीन पर भगवान विश्वकर्मा का मंदिर बनाना चाहते थे। इसका दूसरे समुदाय के लोग विरोध कर रहे थे। कुछ दिन पूर्व कोइरीडीह में सभा कर ¨हदू महासभा ने ऐलान किया था कि प्रशासन यदि विवाद नहीं सुलझाया तो ईद के बाद ग्रामीण खुद वहां मंदिर बनाएंगे। तनाव को देखते हुए एसडीओ पवन मंडल ने मोकामो में 16 जून से निषेधाज्ञा लागू कर दी थी। बावजूद सैकड़ों लोग रविवार को मोकामो पहुंचे और मंदिर निर्माण शुरू कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.