Move to Jagran APP

Jharkhand: गिरिडीह में महिला को डायन बता मार डाला, बचाने आई सास व बेटी की भी पिटाई

खेशनरो निवासी महिला के गोतिया में ससुर लगने वाले मुंशी महतों का 26 वर्षीय पुत्र रोहित यादव की अचानक मौत हो गई थी। उसके बाद से माैत के लिए महिला को जिम्मेवार बता रहे थे।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 17 Aug 2020 10:34 PM (IST)Updated: Tue, 18 Aug 2020 10:05 AM (IST)
Jharkhand: गिरिडीह में महिला को डायन बता मार डाला, बचाने आई सास व बेटी की भी पिटाई
Jharkhand: गिरिडीह में महिला को डायन बता मार डाला, बचाने आई सास व बेटी की भी पिटाई

गिरिडीह, जेएनएन। डायन-बिसाही के आरोप में एक 30 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने गई महिला की बेटी व सास की की भी पिटाई कर दी गई। घटना गावां थाना क्षेत्र के खेशनरो गांव की है। इस मामले में मृत महिला के परिजनों ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत की है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

loksabha election banner

युवक की माैत के बाद से गांव में था तनाव

13 दिन पूर्व खेशनरो निवासी महिला के गोतिया में ससुर लगने वाले मुंशी महतों का 26 वर्षीय पुत्र रोहित यादव की अचानक मौत हो गई थी। उसी समय से माैत के लिए महिला को जिम्मेवार बताते हुए जान से मार देने की धमकी मुंशी महतो व उसके घर वाले दे रहे थे। उस समय महिला अपने मायके तिसरी थाना क्षेत्र के ककनी गांव चली गई थी। सोमवार को महिला अपने भाई के साथ अपनी ससुराल पहुंची। उसके घर आते ही मुंशी महतो, उसके घरवालों व महिलाओं ने उसे घेर लिया। सभी ने लाठी-डंडे से उसे पीटना शुरू कर दिया। बचाने के लिए जब उसका भाई, उसकी सास व बेटी आई तो सभी को मारपीट कर उन्हें भगा दिया। इसके बाद महिला को बीच सड़क पर बेरहमी से लाठी-डंडे से पीटते रहे। अंततः महिला की मौत हो गई।

मृतका की सास ने बताया कि पहले भी पड़ोस में रहने वाले मुंशी महतों के घर वाले उसकी बहु पर डायन बिसाही का आरोप लगाकर प्रताड़ित कर रहे थे। सोामवार सुबह जब बहू अपने भाई के साथ मायके से घर पहुंची तो 10-15 की संख्या में मुंशी महतो व अन्य लोग आए और उसे लाठी डंडा से पीटकर मार डाला। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही गांव पहुंची व मामले की छानबीन शुरू कर महिला के शव को कब्जे में कर थाना ले गई।

पूर्व से चल रहा विवाद, मुंशी महतो के भतीजे की हत्या में महिला को हुई थी जेल

महिला की पीट पीटकर हत्या करने के मामले में विवाद पुराना है। डेढ़ साल पूर्व भी मुंशी महतो व गीता देवी के बीच झगड़ा चल रहा था, जिसमें मुंशी महतो के रिश्ते के एक भतीजे बालेश्वर यादव पर छत से गीता देवी ने ईंट पत्थर से प्रहार कर दिया था। इस घटना में बालेश्वर की जान चली गई थी। इस घटना में महिला जेल गई थी। इधर आठ माह पूर्व महिला जेल से निकली थी। महिला का पति व उसके दोनों बेटे दिल्ली में काम करते हैं। घर मे महिला, उसकी सास व दो बेटियां रहती है। 13 दिन पूर्व जब अचानक मुंशी महतों के पुत्र रोहित की मौत हुई तब से मुंशी महतो का परिवार इस महिला को ही उसकी मौत का जिम्मेदार बता रहा था।

गावां थाना के प्रभारी थाना प्रभारी परमेश्वर ने बताया को खेशनरो गांव में एक 30 वर्षीय महिला की डायन-जोगिन का आरोप लगाकर पीट पीटकर हत्या कर दी गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है। मृतका के परिजनो द्वारा दिए गए आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.