Dhanbad Coronavirus News Update: 3 की माैत, 94 मरीज हुए स्वस्थ, 262 संक्रमित मिले; जानें ताजा हाला
धनबाद में पिछले 24 घंटे के अंदर 94 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे। जिला महामारी रोग नियंत्रण विभाग के पदाधिकारी डॉक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि महामारी के इस वक्त लोग नियमों का पालन करें। बेवजह बाहर नहीं घूमे मास्क लगाएं शारीरिक दूरी का पालन करें।
धनबाद, जेएनएन। कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले 24 घंटे में धनबाद में 3 कोरोना मरीजों की माैत हो गई है। वहीं 262 नए संक्रमित मरीज मिले। वही 3 मरीजों की मौत हो गई। इसमें एक मरीज धनबाद के गांधी नगर का रहने वाला है, जो एशियन जालान अस्पताल में भर्ती थे। वही कैथ लैब में रांची और आसनसोल के एक एक मरीज की मौत हुई है। धनबाद के हर शहरी इलाके में संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। वही हाल अब गांव का भी हो गया है। दूसरी लहर में गांव भी अछूता नहीं रहो। काफी संख्या में संक्रमित मिलने के बाद मरीजों को देर रात अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया जारी रही।
94 मरीज स्वस्थ होकर लाैटे घर
राहत की खबर है कि शुक्रवार को 94 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे। जिला महामारी रोग नियंत्रण विभाग के पदाधिकारी डॉक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि महामारी के इस वक्त लोग नियमों का पालन करें। बेवजह बाहर नहीं घूमे मास्क लगाएं शारीरिक दूरी का पालन करें।
राजीव कुमार सिंह का होम आइसोलेशन कैंसिल
उपायुक्त उमा शंकर सिंह के निर्देश पर राजीव कुमार सिंह का होम आइसोलेशन तत्काल प्रभाव से कैंसिल कर दिया गया है। इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि कोलाकुसमा निवासी राजीव कुमार सिंह कोरोना संक्रमित हुए थे। उन्होंने घर पर इलाज कराने के लिए होम आइसोलेशन की अनुमति सभी प्रोटोकॉल का पालन करने की शर्त पर ली थी। होम आइसोलेशन के दौरान राजीव कुमार सिंह खुद अपनी दवाई लेने के लिए एसएनएमएमसीएच पहुंच गए। जांच के दौरान यह पाया गया कि वह कोविड संक्रमित हैं।संक्रमित मिलने के कारण उन्हें अविलंब अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया। साथ ही होम आइसोलेशन की शर्तों का उल्लंघन करने, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी घर से बाहर निकलकर घुमने के कारण उनका होम आइसोलेशन तत्काल प्रभाव से कैंसिल कर दिया है।
जमशेदपुर और रांची के मुकाबले धनबाद का रिकवरी रेट बेहतर
झारखंड के रांची और जमशेदपुर के मुकाबले धनबाद का कोरोना वायरस रिकवरी रेट बेहतर है। 1 से 22 अप्रैल के बीच का धनबाद का रिकवरी रेट 44.48 प्रतिशत है। इसी अवधि में रांची का रिकवरी रेट 42.87 और जमशेदपुर का 36.10 प्रतिशत रहा।
झारखंड में 25 लाख लोगों को लगा टीका
झारखंड में अब तक 25 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था। 1 मई से 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को टीका लगेगा। इसके लिए पहले #CoWin एप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।