धनबाद से झरिया तक तालाबों से निकाली 145 टन जलकुंभी
धनबाद छठ महापर्व को लेकर नगर निगम युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। ताबड़तोड़ छठ तालाबों की सफाई की जा रही है। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर शहर के छठ तालाबों की सफाई का काम लगभग पूरा हो चुका है।
धनबाद : छठ महापर्व को लेकर नगर निगम युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। ताबड़तोड़ छठ तालाबों की सफाई की जा रही है। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर शहर के छठ तालाबों की सफाई का काम लगभग पूरा हो चुका है। धनबाद अंचल में कार्यक्रम पदाधिकारी रितेश कुमार सिंह की देखरेख में धैया रानीबांध तालाब, लोहारकुल्ही तालाब, खोखन तालाब, पथराकुल्ही, राजा तालाब हीरक रोड और पंपू तालाब की सफाई की जा चुकी है। लोहारकुल्ही तालाब में दस दिनों तक सफाई कर्मी लगाकर जलकुंभी और कचरा निकाला गया। इसके अलावा झरिया के राजा तालाब की सफाई भी जारी है। यहां सबसे अधिक जलकुंभी और गंदगी है। लगभग 70 फीसद सफाई की जा चुकी है। नगर आयुक्त हर दिन इस तालाब का निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं। अभी तक सभी तालाबों से 145 टन जलकुंभी निकाली जा चुकी है। राजा तालाब की सफाई अभी भी जारी है, दीपावली तक यह पूरी हो जाएगी। जेसीबी की मदद तालाब से मिट्टी भी निकाला जा रहा है। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने बताया कि छठ से पहले सभी तालाबों की सफाई कर ली जाएगी। मुख्यमंत्री श्रमिक योजना से जुड़े अकुशल मजदूरों को भी सफाई काम में लगाया गया है। कार्य की प्रगति देखने के लिए स्वच्छता निरीक्षक की तैनाती की गई है। इन तालाबों की हो रही सफाई :
- धनबाद अंचल : धैया रानीबांध तालाब, लोहारकुल्ही तालाब, खोखन तालाब, पथराकुल्ही, राजा तालाब हीरक रोड और पंपू तालाब, विकास नगर, मनईटांड़, बरमसिया, जेसी मलिक रोड, लोहारकुल्ही आदि। - कतरास अंचल : रामकनाली, सूर्य मंदिर नदी किनारे, रानी तालाब, छाताबाद एवं राजगढ़ तालाब। - छाताटांड़ अंचल : बीएनआर काली मंदिर, सरकारडीह तालाब, कुसुंडा, केंदुआ पांच नंबर, भूली बस्ती तालाब, डी ब्लॉक भूली। - झरिया अंचल : राजा तालाब, विक्ट्री तालाब, इंडस्ट्री तालाब, बनियाहीर तालाब, दामोदर नदी। - सिदरी अंचल : मांझी तालाब, बरारी, परघाबाद, बीआइटी तालाब, आइएएम टाइप।