Move to Jagran APP

Hindutva: ईसाई से सनातन धर्म में 14 पहाड़िया परिवारों की वापसी, गंगा डुबकी के बाद लगाए हर-हर गंगे का जयकारा

ईसाई से फिर सनातन धर्म में आए लोगों ने गंगा तट पर खूब जयकारा लगाया। सार्वजनिक तौर पर बोले कि मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा का प्रलोभन दिया जाता है तो लोग धर्म बदल लेते हैैं। वास्तविकता यह है कि पहाडिय़ा आदिवासी बूढ़ा महादेव (शिव) के पुजारी हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 14 Jul 2021 12:38 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jul 2021 12:38 PM (IST)
Hindutva: ईसाई से सनातन धर्म में 14 पहाड़िया परिवारों की वापसी, गंगा डुबकी के बाद लगाए हर-हर गंगे का जयकारा
साहिबगंज गंगा तट पर घर वापसी करते पहाड़िया आदिवासी।

संवाद सहयोगी, साहिबगंज। साहिबगंज जिला में मंडरो प्रखंड के मारीकुट्टी व गुट्टीबेड़ा गांव के 14 पहाडिय़ा आदिवासी ने मंगलवार को ईसाई से सनातन धर्म में वापसी की। सभी लोग कुछ साल पहले मुफ्त शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा के प्रलोभन में ईसाई धर्म अपना लिए थे। चर्च जाना शुरू कर दिए थे। भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव की पहल पर सारे लोग सनातन धर्म में वापस आने को रजामंद हुए। मंगलवार को गंगा नदी के तट के किनारे अवस्थित मुक्तेश्वर धाम मंदिर में धर्म वापसी के लिए अनुष्ठान किया गया। सभी लोगों को गंगा स्नान कराया गया। इसके बाद वैदिक विधि से धर्म वापसी कराई गई। धर्म वापसी के बाद सारे लोगों ने भोले बाबा का जलाभिषेक किया। भगवान शिव और मां गंगा को साक्षी मान कर सनातन धर्म की रक्षा का सारे लोगों ने संकल्प भी लिया।

loksabha election banner

बहला-फुसला कर कराया गया था धर्म परिवर्तन

ईसाई से फिर सनातन धर्म में आए लोगों ने गंगा तट पर खूब जयकारा लगाया। सार्वजनिक तौर पर बोले कि मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा का प्रलोभन दिया जाता है तो लोग धर्म बदल लेते हैैं। वास्तविकता यह है कि पहाडिय़ा आदिवासी बूढ़ा महादेव (शिव) के पुजारी हैं। गंगा हमारी मां है। हम प्रकृति पूजक हैं। वहीं बजरंगी ने बताया कि यहां बहला-फुसला कर बड़े पैमाने पर पहाडिय़ा आदिवासियों का धर्म परिवर्तन कराया गया है। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। हम उनकी धर्म वापसी का अभियान चलाते रहेंगे। केंद्रीय सचिव डाक्टर सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि धर्मांतरण रोकने के लिए कड़ी सजा का प्रविधान होना चाहिए। केंद्र सरकार तुरंत पहल करे।

इनकी हुई घर वापसी

दिलीप मालतो, बुधना पहाडिय़ा, पागू पहाडिय़ा, सोमरा पहाडिय़ा, गांगू पहाडिय़ा, जबरा पहाडिय़ा, मागी पहाडिऩ, दुखनी पहाडिऩ, किरण मालतो, चूलिया पहाडिऩ, मुन्नी मालतो, शामी पहाडिऩ, सुरजी पहाडिऩ, पूसा पहाडिय़ा।

इन्होंने निभाई धर्म वापसी में भूमिकाठ

गणेश प्रसाद तिवारी, प्रमोद पांडेय, जय प्रकाश सिन्हा, चंद्रभान शर्मा, मनोज केसरी, रामानंद चौरसिया, राजीव चौधरी, कृष्णा शर्मा, बबलू तिवारी, महेश तिवारी, संजय पंडित, कुंदन पासवान, विजय यादव आदि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.