म्यूजिक सुनते सुनते करती थी पढ़ाई, मूवी देखकर देने जाती थी परीक्षा
धनबाद सरायढेला की रहने वाली और श्रीश्री सूर्यदेव सिंह गुरुकुलम की छात्रा शाभवी सिंह ने न केवल ध
धनबाद : सरायढेला की रहने वाली और श्रीश्री सूर्यदेव सिंह गुरुकुलम की छात्रा शाभवी सिंह ने न केवल धनबाद, बल्कि झारखंड का नाम भी रोशन किया है। सीबीएसई की 12वीं के कला संकाय के परिणाम में शाभवी ने 98 फीसद अंक हासिल कर राज्य का थर्ड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। शाभवी को उम्मीद थी कि उसे इतना ही मार्क्स मिलेगा। शाभवी ने इसी स्कूल से दसवीं की परीक्षा पास किया था। पढ़ाई को घटों में न बाधने वाली शाभवी हर दिन दो से तीन घटे पढ़ाई करती थीं। जब मन आया तब पढ़ाई कर ली। अमूमन रात को 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक पढ़ाई होती थी। शाभवी का मानना है कि इस समय पढ़ाई ज्यादा सटीक तरीके से होती है। अन्य बच्चों की तरह शाभवी ने खुद को सोशल साइट से अलग-थलग नहीं किया, बल्कि वाट्सअप, ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक से लेकर अन्य कई नेटवìकग साइट्स पर अकाउंट बना रखा है। इस मामले में शाभवी का कहना है कि खुद को समाज से अलग रखते हुए आप बेहतर नहीं कर सकते। ऐसा नहीं है कि जो मोबाइल छूना बंद कर देंगे वह पढ़ाई में अव्वल ही हो जाएंगे, इसलिए खुद पर भरोसा रखें। पूरे लगन के साथ अपना बेस्ट देने का प्रयास करें और किसी भी तरीके से समाज से जुड़े रहें। जो पसंद है वही करें। शाभवी ने बताया कि वह म्यूजिक सुनकर पढ़ना पसंद करती हैं। जब भी पढ़ाई करती कान में ईयरफोन लगा रहता, हल्का म्यूजिक सुनना पसंद है। यहा तक की थ्रीलर मूवी देखने के बाद अगले दिन बोर्ड परीक्षा देने तक गई। इस पर परिजनों के विरोध के सवाल पर कहा कि उनकी मा किरण सिंह ने कभी भी किसी चीज के लिए रोक टोक नहीं की। हर चीज में सपोर्ट किया। यही कारण है कि मुझे यह सफलता हासिल हुई है। आर्ट्स पैशन, यूपीएससी गोल और मॉडलिंग शौक : शाभवी की मा किरण सिंह श्रीश्री सूर्यदेव सिंह गुरुकुलम की डायरेक्टर भी हैं। शाभवी ने बताया कि आर्ट्स विषय उनका पैशन रहा है, क्योंकि दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने के बाद यूपीएससी क्रैक करना है। आइएस बनकर देश की सेवा करने की पूरी कोशिश करूंगी। मॉडलिंग शौक है, इसलिए हर दिन 2 से 3 घटे का वर्कआउट भी करती हूं। बॉक्सिंग और टेबल टेनिस बेहद पसंद है। खाना सिर्फ घर का पसंद है। कह सकते हैं मॉडलिंग की वजह से मैं बाहर का खाना पसंद नहीं करती। तेल मसाला वाला खाना कम पसंद है।