आमाघाटा में बंधन बैंक के कर्मी से 1.21 लाख की लूट
गोविदपुर बंधन बैंक कर्मी सुमित कुमार से गोविदपुर- धनबाद मुख्य मार्ग पर आमाघाटा के समीप अपर
गोविदपुर : बंधन बैंक कर्मी सुमित कुमार से गोविदपुर- धनबाद मुख्य मार्ग पर आमाघाटा के समीप अपराधियों ने शुक्रवार को एक लाख 21 हजार रुपये लूट लिए। वह गोविदपुर के गांवों से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से ऋण वसूली कर सरायढेला बंधन बैंक लौट रहा था। आमाघाटा के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने रुपये से भरा बैग झपटकर धनबाद की ओर भाग गया। उन्होंने इसकी सूचना गोविदपुर थाना पुलिस को दी। डीएसपी सरिता मुर्मू व थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। सुमित ने बताया कि वह सरायढेला बंधन बैंक में रिलेशनशिप ऑफिसर हैं। उसका काम स्वयं सहायता समूह को ऋण देना व वसूली करना है। शुक्रवार को वह गोविदपुर प्रखंड के सरकारडीह, पचरुखी, पतरिग व खरनी गांव से राशि वसूली कर बैंक लौट रहा था। दोपहर दो बजे जैसे ही आमाघाटा के पास पहुंचा। पीछे से एक बाइक पर सवार दो अपराधियों उसके कंधे से रुपये से भरा बैग झपट लिया। बैग में कलेक्शन का 1.21 हजार रुपया था। शुक्रवार रात गोविदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वहीं पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी में लगी हुई है।
मालूम हो कि दो दिन पूर्व गोविदपुर थाना क्षेत्र के ही भेलाटांड़ आइटीआइ के समीप भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक विष्णुपद कुंभकार से अपराधियों ने एक लाख रुपये लूट लिए थे। दो दिन के अंदर इस दूसरी लूटपाट की घटना से विभिन्न बैंक के कर्मियों में भय है। वहीं गोविदपुर पुलिस भी सकते में हैं।